तड़के लुधियाना की सड़कों पर पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री: सफाई कर्मियों ने मंत्री हरजोत बैंस को कहा-दो महीने का वेतन दिला दो, सफाई भी कर लेंगे – Ludhiana News

तड़के लुधियाना की सड़कों पर पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री:  सफाई कर्मियों ने मंत्री हरजोत बैंस को कहा-दो महीने का वेतन दिला दो, सफाई भी कर लेंगे – Ludhiana News




क्लीन पंजाब मिशन का जाजया लेने स्थानीय निकाय मंत्री लुधियाना पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री सफाई कर्मियों को लुधियाना को साफ सुथरा बनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे इतने में सफाई कर्मियों ने कह दिया कि जनाब दो महीने से वेतन नहीं मिला। इस दौरान दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव भी मौजूद रहे। सफाई कर्मियों ने मंत्री को कहा कि वेतन दिला दो लुधियाना को साफ सुथरा भी कर देंगे। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि लुधियाना नगर निगम में 1000 के करीब सफाई कर्मी हैं जिन्हें दो-दो तीन-तीन महीने से वेतन नहीं मिला। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि वेतन समय पर न मिलने से उनका परिवार भी डिस्टर्ब हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों ने मंत्री को कहा कि हम सफाई करके चले जाते हैं और लोग पीछे से कूड़ा फेंक देते हैं इसमें सफाई कर्मचारी की क्या गलती है? मंत्री ने अफसरों को मौके पर कर्मचारियों को वेतन न मिलने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अगर समय पर वेतन नहीं मिलेगा तो वो अपना घर कैसे चलाएंगे। उन्होंने अफसरों को सिस्टम अपग्रेड करने के निर्देश दिए। साहब, 5:30 बजे आ जाते हैं सुबह सफाई कर्मियों ने मंत्री को कहा कि वो सुबह साढ़े पांच बजे सड़क पर आकर सफाई शुरू कर देते हैं। सुबह लोगों के उठने से पहले शहर में सफाई हो जाती है लेकिन जब लोग उठते हैं तो वो फिर से सड़कों पर गंदगी फैला देते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए कोई मैकेनिज्म तैयार किया जाए। जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों ने भी कहा कि यह सफाई व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधा है। फाइल मूवमेंट सिस्टम ठीक करने की जरूरत दलित विकास वोर्ड के चेयरमैन विजय दानव ने भी सफाई कर्मियों की इस दिक्कत के लिए सिस्टम को गलत बताया। उन्होंने कहा कि लुधियाना नगर निगम में 1000 के करीब सफाई कर्मी हैं जो मस्ट्रोल रेट पर काम करते हैं। उनका वेतन जारी करने के लिए फाइल पहले मेयर के पास जाती है और फिर स्टेप बाई स्टेप ब्रांच तक आती है। फिर ब्रांच से फाइल ऊपर मेयर तक जाती है। ऐसा करने में दो से तीन महीने लग जाते हैं और कर्मचारियों को उतनी देर वेतन नहीं मिलते। उन्होंने मंत्री को कहा कि फाइल मूवमेंट सिस्टम में सुधार करने की जरूरत है। सरकार ने कर्मचारी पक्के किए तो ऐसा क्यों हरजोत बैंस ने अफसरों को कहा कि पंजाब सरकार ने जब सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया तो फिर इन्हें वेतन क्यों नहीं मिल रहा? जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों ने बताया कि पंजाब सरकार ने जब कर्मचारियों को पक्का किया तो उसमें लुधियाना नगर निगम के 1000 के करीब कर्मचारी पक्के नहीं हो पाए। क्योंकि वो ओवर ऐज हो गए थे। उन्होंने कहा कि उस समय ऐसे कर्मचारी पक्के हो गए जिन्होंने दो या तीन साल काम किया जबकि ये 20-20 साल से निगम में काम कर रहे थे। ये कर्मचारी अब मस्ट्रोल बेस पर काम करते हैं। इसके अलावा सरकार ने सफाई कर्मी व सीवरमैन पक्के कर दिया लेकिन बेलदार, माली व ड्राइवर पक्के नहीं किए। उनके वेतन को लेकर भी दिक्कतें आती हैं। शहर के 33 प्रतिशत स्टेटिक कंपेक्टर खराब सफाई कर्मियों का कहना है कि लुधियाना में 33 साइट्स पर स्टेटिक कंपेक्टर लगाए गए हैं। जिनमें से 33 फीसदी खराब हैं। उनका कहना है स्टेटिक कंपेक्टर खराब होते हैं तो उन्हें डंप पर कूड़ा फेंकने के लिए शाम को पांच बजे तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है। उन्होंने मंत्री को कहा कि स्टेटिक कंपेक्टर के पास ओपन डंपिंग साइट भी होनी चाहिए ताकि कूड़ा वहां पर फेंक कर वो वापस आ जाएं और कंपनी उसे अपने हिसाब से कंपेक्टर में डालती रहे। मंत्री ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लिया जायजा मंत्री हरजोत बैंस तड़के लुधियाना पहुंचे और उन्होंने बीआरएस नगर, मॉडल टाउन, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, समराला चौक, ऋषि नगर, चौड़ा बाजार, घंटाघर समेत अलग अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने नगर निगम मुख्यालय जोन ए में मेयर के साथ बैठक की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *