Home Bharat राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस में कंट्रोवर्सी: 3 विधायकों...

राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस में कंट्रोवर्सी: 3 विधायकों ने किया किनारा, सेतिया की पोस्ट- BJP में मलाई खाके दाढ़ी बढ़ालो – gurugram News

3
0
राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस में कंट्रोवर्सी:  3 विधायकों ने किया किनारा, सेतिया की पोस्ट- BJP में मलाई खाके दाढ़ी बढ़ालो – gurugram News




लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी आज गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे। वे यहां कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से निकाली जा रही ‘सद्भाव यात्रा’ में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे एसडी स्कूल के पास जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसे लेकर सुरक्षा टीमें गुरुग्राम पहुंच चुकी हैं। मगर, राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस की गुटबाजी भी सामने आ गई है। पार्टी के तीन विधायकों शीशपाल केहरवाला, गोकुल सेतिया, भरत सिंह बैनिवाल ने इस यात्रा से किनारा कर लिया है। शीशपाल कहरवाला और भरत सिंह बैनिवाल का कहना है कि उन्हें कोई निमंत्रण नहीं आया है। जबकि, गोकुल सेतिया ने तो सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा- बीजेपी में मलाई खाके दाढी बढ़ालो, फिर राहुल गांधी को बुलाओ और बाकी कांग्रेसियों को नीचा दिखाओ। ये तो हमारा नेता राहुल गांधी नरम दिल का है। भाई की जगह बीजेपी वाले होते तो मलाई चाटके आने वालों को औकात दिखा देते। बता दें कि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की इस यात्रा से शुरू से ही हरियाणा कांग्रेस के बड़े लीडर्स ने दूरी बनाए रखी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके खेमे से जुड़े नेता हो या फिर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद जयप्रकाश, इसे कुंवर का पर्सनल कार्यक्रम बता चुके है। गोकुल सेतिया और दिग्विजय चौटाला ने डाली पोस्ट विधायक सेतिया ने पोस्ट में लिखा-बीजेपी में मलाई खाके दाढी बढालो, फिर राहुल गांधी को बुलाओ, फिर बाकी कांग्रेसियों को नीचा दिखाओ। ये तो हमारा नेता राहुल गांधी नरम दिल का है। भाई की जगह बीजेपी वाले होते हो मलाई चाटके आने वालों को औकात दिखा देते। दिग्विजय चौटाला ने पोस्ट में लिखा-जिसने 3 कृषि कानून के पक्ष में वोट दिया था। उसकी यात्रा में राहुल गांधी, भूपेंद्र हुड्‌डा जाएंगे, अब ये दोनों 750 किसानों शहादत के ऊपर ट्रैक्टर चलाने जाएंगे। और निशाने पर सिर्फ दुष्यंत चौटाला, क्यों ?? क्या है सद्भाव यात्रा, जिसमें राहुल गांधी शामिल हो रहे है… पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं बृजेंद्र सिंह बृजेंद्र सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। 21 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। 1998 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी। बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। वो हरियाणा के जींद के मूल निवासी हैं। साल 2014 में बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ा था, जिसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। साल 2019 में बृजेंद्र सिंह भाजपा के टिकट पर हिसार से सांसद बने थे। अक्टूबर 2025 से शुरू की थी सद्भाव यात्रा
बृजेंद्र सिंह ने यह यात्रा अक्टूबर 2025 में शुरू की थी। कई फेज में चल रही इस यात्रा में पहले चरण में जींद, उचाना कलां, नरवाना, सफीदों, जुलाना, कैथल, कलायत, पुंडरी और गुहला समेत 14 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें से ज्यादातर वो इलाके हैं, जिनमें कभी बीरेंद्र सिंह का अच्छा-खासा प्रभाव था। आज भी इन इलाकों में बीरेंद्र का कैडर बेस वर्कर है। यह यात्रा हरियाणा के 90 में से करीब 83 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी है। इसी सद्भाव यात्रा में शामिल हो रहे राहुल गांधी राहुल गांधी का इस यात्रा में शामिल होना हरियाणा कांग्रेस के लिए एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, यह दौरा कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी के बीच हो रहा है। क्योंकि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि राहुल गांधी का गुरुग्राम आने का मुख्य मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना है। वे ऐतिहासिक खांडसा चौक से अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे और बृजेंद्र सिंह के साथ लगभग एक से दो किलोमीटर तक पैदल चलेंगे। इस दौरान वह व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। सद्भाव यात्रा में राहुल के शामिल होने पर कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा…. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा बता चुके निजी कार्यक्रम बृजेंद्र सिंह की इस सद्भाव यात्रा से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने शुरू से ही दूरी बनाई हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने इनकी निजी यात्रा बताया था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी कह चुके है कियह कांग्रेस का ऑफिशियल प्रोग्राम नहीं है, जबकि सांसद जयप्रकाश ने एक कार्यक्रमें बयान दिया था कि प्रदेश में सद्भाव यात्रा की अब कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया था कि जब इसकी वास्तव में आवश्यकता थी, तब यह यात्रा क्यों नहीं निकाली गई। सद्भाव यात्रा निकालने में अब देरी हो चुकी है। कांग्रेस के तीन विधायकों ने भी किया इनकार कालांवाली विधायक शीशपाल कहरवाला का कहना है कि सभी को पार्टी के ग्रुप में ही सूचना मिली है। पार्टी की ओर से ऑफिशियल कोई मैसेज नहीं आया। मैं अभी बाहर हूं। ऐसे में यात्रा में नहीं जा रहा। सिरसा विधायक गोकुल सेतिया का कहना है कि मेरी तो शुरू से यात्रा को लेकर कंट्रोवर्सी चल रही है। मेरे खिलाफ बयान दिए जा रहे हैं तो यात्रा में जाना नहीं बनता। पार्टी से कोई मेल या मैसेज नहीं मिला है। राहुल गांधी आ रहे हैं तो वे सबके लिए बराबर है। उनका सम्मान करते हैं। ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनिवाल का कहना है कि मेरी तबीयत खराब है। बेटे को भी काम है और उसे बाहर जाना है। इसलिए अकेले गुरुग्राम जाना मुश्किल है। इस समय ऐलनाबाद में किसी काम से आया हुआ हूं।



Source link

    Previous articleU.K. local elections: Partial results show losses for Starmer’s Labour and wins for Reform U.K.
    Next articleCongress Left Alliance To Protect Power After Sensing DMK–AIADMK Tie-Up: Manickam Tagore

    Leave a Reply