फगवाड़ा की एसपी के घर चोरी: होमगार्ड महिला कर्मचारी पर लगा आरोप; गहने, कैनेडियन डॉलर और नकदी उड़ाई – Kapurthala News

फगवाड़ा की एसपी के घर चोरी:  होमगार्ड महिला कर्मचारी पर लगा आरोप; गहने, कैनेडियन डॉलर और नकदी उड़ाई – Kapurthala News




कपूरथला के फगवाड़ा में तैनात एसपी माधवी शर्मा के आवास पर चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले में घर पर ड्यूटी कर रही एक होमगार्ड महिला कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पलविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। शिकायत में एसपी माधवी शर्मा की माता संतोष कुमारी, निवासी गिलको ग्रीन, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा ने बताया कि उनकी बेटी माधवी शर्मा फगवाड़ा में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। उनके घर में होमगार्ड की महिला कर्मचारी मनजीत कौर की ड्यूटी लगी हुई थी, जो प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम करती थी। लंबे समय से घर में तैनात थीं महिला शिकायतकर्ता के अनुसार, मनजीत कौर लंबे समय से घर में तैनात थी, जिसके कारण उन पर पूरा विश्वास था। संतोष कुमारी ने बताया कि जब उन्होंने अपनी अटैची की जांच की, तो उसमें से 20 हजार रुपये नकद, सोने की चार चेन, 3 अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स, डायमंड के दो पेंडेंट और 200 कैनेडियन डॉलर गायब मिले। संतोष कुमारी ने बताया कि इस संबंध में जब मनजीत कौर से पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि चोरी की वारदात उसी ने अंजाम दी है। महिला कर्मचारी मनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज शिकायत मिलने के बाद फगवाड़ा पुलिस ने आरोपी महिला कर्मचारी मनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पलविंदर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *