‘Good Bye To All’ स्टेटस लगाकर बीए का छात्र लापता: अबोहर में नहर किनारे मिली बाइक; बाजार जाने की बोलकर निकला था – Abohar News

‘Good Bye To All’ स्टेटस लगाकर बीए का छात्र लापता:  अबोहर में नहर किनारे मिली बाइक; बाजार जाने की बोलकर निकला था – Abohar News




फाजिल्का जिले अबोहर क्षेत्र गांव मलूकपुर निवासी 18 वर्षीय बीए छात्र कार्तिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसके मोबाइल पर ‘Good Bye To All’ स्टेटस मिला है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। युवक की बाइक हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुर माइनर के किनारे लावारिस हालत में मिली है। परिजनों के मुताबिक, कार्तिक गुलशन राय का पुत्र है और अबोहर के एक निजी कॉलेज में बीए का छात्र है। गुरुवार को वह अपनी मां को अबोहर में मौसी के घर छोड़ने गया था। इसके बाद उसने परिवार को बताया कि वह बाजार जा रहा है। सोशल मीडिया पर ‘Good Bye To All’ स्टेटस लगाया जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को सूचना मिली कि उसकी बाइक मलूकपुर माइनर के किनारे लावारिस खड़ी है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कार्तिक का कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, कार्तिक ने नहर किनारे अपनी बाइक पर बैठकर एक फोटो खींची थी। उसने यह फोटो सोशल मीडिया पर ‘Good Bye To All’ स्टेटस के साथ साझा की। इसके तुरंत बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। इस स्टेटस को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और उन्होंने तुरंत नहर क्षेत्र में कार्तिक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और परिजन मिलकर युवक की तलाश में जुटे घटना की सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सुभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे। सिटी-2 पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस और परिजन मिलकर युवक की तलाश में जुटे हैं। फिलहाल कार्तिक का कोई सुराग नहीं मिला है। परिवारजन लगातार नहर और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन कर रहे हैं। पुलिस भी मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *