युवक पर तेजधार-हथियारों से हमला कर लूटपाट करने वाले दो-आरोपी-गिरफ्तार: CCTV, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और दातर बरामद, तीसरा फरार – Amritsar News

युवक पर तेजधार-हथियारों से हमला कर लूटपाट करने वाले दो-आरोपी-गिरफ्तार:  CCTV, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और दातर बरामद, तीसरा फरार – Amritsar News




अमृतसर में लूटपाट और तेजधार हथियारों से हमले की एक गंभीर वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना वल्ला के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि 8 जून 2026 को शाम करीब सवा छह बजे परमजीत सिंह निवासी गांव अमरकोट रख देवीदासपुरा अपने काम से गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान वल्ला क्षेत्र में माता कौलां जी गेट के पास एक्टिवा सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और उन्होंने परमजीत सिंह का किट बैग छीनने की कोशिश की। जब पीड़ित ने बैग देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना वल्ला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुकदमा नंबर 179/2026 के तहत तीन आरोपियों की पहचान की गई। इनकी पहचान मसीहा एलियास उर्फ कोहली पुत्र काला मसीह, रोहित एलियास उर्फ तोती प्रधान पुत्र लाभ चंद, दोनों निवासी जोड़ा फाटक, तथा शिवा निवासी चाली खूह के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मसीहा और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और तेजधार हथियार दातर भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और ऐसी आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *