कैथल में फर्जी जमीन डील कर हड़पे ₹80 लाख: मोहाली का आरोपी दबोचा; डीलरों की साजिश से फर्जी दस्तावेज तैयार किए – Kaithal News

कैथल में फर्जी जमीन डील कर हड़पे ₹80 लाख:  मोहाली का आरोपी दबोचा; डीलरों की साजिश से फर्जी दस्तावेज तैयार किए – Kaithal News




कैथल जिले में जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 2 व्यक्तियों से रुपए हड़पे थे और अपने नाम भी फर्जी बताए थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब मोहाली के जीरकपुर निवासी बृज मोहन के रूप में हुई है। गांव डयोढखेड़ी निवासी शीशपाल और जोगिंद्र की शिकायत अनुसार वे दोनों भूमि खरीदना चाहते थे। डीलर का काम करने वाले खेड़ी निगरा पटियाला पंजाब निवासी कर्मजीत, समाना पंजाब निवासी जोगिंद्र सिंह और अंग्रेज सिंह उनसे मिले। जिन्होंने कई गांव में जमीन दिखाई। उन्होंने उन्हें गांव शादीपुर तहसील गुहला में 50 कनाल 15 मरले भूमि दिखाई। डीलरों द्वारा उन्हें जमीन के मालिक कहकर गांव पलौंदिया जिला पटियाला पंजाब निवासी अमरजीत सिंह और कमलजीत सिंह से मिलवाया और कहा कि यह जमीन इनकी है। 37 लाख 75 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हुआ 37 लाख 75 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से उनका सौदा तय हो गया। गत 12 मार्च को 60 लाख रुपए बयाना देकर इकरारनामा करवा दिया गया। 21 अप्रैल को उन्होंने 20 लाख रुपए और दे दिए। रजिस्ट्री की तारीख 22 मई तय हुई। 22 मई को वे रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील गुहला गए परंतु आरोपी वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने गांव शादीपुर पहुंचकर पता किया तो उन्हें पता चला कि आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर यह धोखाधड़ी की है। उनसे अमरजीत, कमलजीत कहकर मिलवाए गए व्यक्ति भी असल में इस नाम के व्यक्ति नहीं है। फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी बृज मोहन ने जमीन के असली मालिक अमरजीत के नाम से फर्जी दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड और बयाना तैयार कर अपने आप को अमरजीत बताया था। उन्होंने बताया कि व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का कोर्ट से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *