तीसरी बार होगा सतगुरु कबीर चौक का सौंदर्यीकरण, मार्बल से बना सुंदर स्ट्रक्चर तोड़ा – Jalandhar News

तीसरी बार होगा सतगुरु कबीर चौक का सौंदर्यीकरण, मार्बल से बना सुंदर स्ट्रक्चर तोड़ा – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर 17 साल पहले नकोदर पर पड़ते वडाला चौक का नाम बदलकर सतगुरु कबीर महाराज चौक कर दिया गया था। निगम ने तब से इसकी देखभाल की। लेकिन यह चर्चा में तब आया जब 2018 में इसका भव्य सौंदर्यीकरण हुआ। इसके तीन साल बाद चौक को फिर से सौंदर्यीकरण के लिए तोड़ा गया। यहां सफेद मार्बल से स्ट्रक्चर खड़ा किया। अभी तीन साल पहले लाइटें लगाई गईं। लेकिन अब निगम दोबारा इस चौक का सौंदर्यीकरण करवाने जा रहा है। इसके लिए मार्बल से चमक रहे चौक को फिर से तोड़ दिया गया है। दरअसल, नगर निगम पिछले 6 महीने से शहर के सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण कर रहा है। इसके तहत यहां निर्माण होगा। यह चौक शहर के सबसे व्यस्ततम चौकों में से एक है, जो नकोदर रोड, भार्गव नगर बेल्ट और वडाला क्षेत्र को जोड़ता है। 2021 में नगर निगम ने चौक का नवनिर्माण करवाया था। यहां सफेद मार्बल से सुंदर डिजाइन तैयार किया गया। तीन साल पहले सजावटी लाइटें लगाई गईं थीं। लेकिन अब एक बार फिर से इसे तोड़ दिया गया। निगम के लिए फैसले इलाकावासियों ने भी हैरान जताई है। पंजाब सरकार द्वारा स्थानीय सामाजिक-धार्मिक संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए जून 2009 को वडाला चौक का नाम सतगुरु कबीर महाराज चौक रखा गया। इसका 2018 में नगर निगम ने सौंदर्यीकरण किया। 2021 में यहां फिर से नवनिर्माण किया गया था। हमारा मकसद हमेशा से सतगुरु कबीर महाराज की शिक्षाओं को हर किसी के पास पहुंचाना रहा है। इस चौक से सबकी आस्था जुड़ी है। निगम यहां जल्द भव्य चौक का निर्माण करवाए। -महंत राजेश भगत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *