चंडीगढ़ PUCET-PG के लिए रजिस्ट्रेशन बंद: 19 से 21 जून एंट्रेंस टेस्ट, 14 जून एडमिट कार्ड जारी,15 जून आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारिख – Chandigarh News

चंडीगढ़ PUCET-PG के लिए रजिस्ट्रेशन बंद:  19 से 21 जून एंट्रेंस टेस्ट, 14 जून एडमिट कार्ड जारी,15 जून आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारिख – Chandigarh News




चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी ने पीयूसीईटी-पीजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी है। ऑनलाइन फॉर्म भरने, फीस जमा करने और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की आखिरी तारीख 9 जून थी। पीजी कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को सभी जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने को कहा गया है। एससी, एसटी, बीसी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी और फीस में छूट का दावा करने वाले पीयू कर्मचारी 10 जून तक अपने जरूरी दस्तावेज सीईटी सेल में जमा कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी 14 जून को एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करेगी। जिन छात्रों ने फीस जमा कर दी है, लेकिन फॉर्म पूरा नहीं किया है, वे 500 रुपए लेट फीस देकर 15 जून तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऐसे छात्रों के एडमिट कार्ड और रोल नंबर 16 जून को सीईटी सेल से जारी किए जाएंगे। चार शहरों में होंगे एंट्रेंस टेस्ट पीयू ने पीयूसीईटी-पीजी 2026 की डेटशीट भी जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षाएं 19, 20 और 21 जून को चंडीगढ़, लुधियाना, होशियारपुर और मुक्तसर स्थित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमटेक (इंस्ट्रूमेंटेशन), एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन, एमए इंग्लिश, एमकॉम (मास्टर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड फैमिली बिजनेस), एमएससी इंस्ट्रूमेंटेशन, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एलएलएम, एमए जियोग्राफी, एमकॉम ऑनर्स, एमएससी एनवायरनमेंट साइंस, मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, एमकॉम (बिजनेस इकोनॉमिक्स), एमएससी बायोफिजिक्स तथा एमएससी रिन्यूएबल एनर्जी एंड स्मार्ट मैटेरियल्स की परीक्षा होगी। 20 जून को इन कोर्सों के एंट्रेंस टेस्ट मास्टर्स इन डिजास्टर मैनेजमेंट, एमकॉम (बिजनेस इनोवेशन), एमएससी स्टेम सेल एंड टिश्यू इंजीनियरिंग, एमसीए, एमए इकोनॉमिक्स, एमएससी फिजिक्स (इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेशलाइजेशन), मेडिकल फिजिक्स, बॉटनी, मास्टर्स इन हिस्ट्री, बायोकैमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, ह्यूमन जीनोमिक्स, एमए सोशल वर्क, एग्जीक्यूटिव एमबीए, एग्जीक्यूटिव स्टैटिस्टिक्स और एमएससी फॉरेंसिक साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 21 जून को इन कोर्सों की परीक्षा 21 जून को एमए जियो-इन्फॉर्मेटिक्स, एमएससी कंप्यूटर साइंस (डेटा साइंस), एमएससी जूलॉजी, माइक्रोबियल बायोलॉजी, जियोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, एमपीए, बीपीएड और एमएससी सिस्टम बायोलॉजी एंड बायोइन्फॉर्मेटिक्स/बायोइन्फॉर्मेटिक्स कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि पात्रता, दाखिला प्रक्रिया और परीक्षा के पूरे शेड्यूल की जानकारी पीयूसीईटी-पीजी पोर्टल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वहां जाकर सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *