काला संघिया ड्रेन की सफाई करवाने की मांग – Jalandhar News
जालंधर | बरसातों का सीजन शुरू होने से पहले स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से काला संघिया ड्रेन की पुख्ता सफाई (डी-सिल्टिंग) कराने की मांग की है। ड्रेन में गाद और कूड़ा जमा होने से बारिश में पानी ओवरफ्लो होकर मकसूदां और बस्ती एरिया सहित दर्जनों वार्डों के घरों में घुस जाता है। नगर निगम और नहरी विभाग दोनों इस समस्या से पल्ला झाड़ रहे हैं, जबकि वार्डों के बीच होने के कारण इसकी पहली जिम्मेदारी निगम की बनती है। इस नरकीय स्थिति से बचाव के लिए जल्द ही एक शिष्टमंडल निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और मेयर वनीत धीर से मिलकर तुरंत सफाई कराने की मांग करेगा। – बलवीर कौर
Source link

