फरीदकोट में पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला, VIDEO: हथियारों से लैस होकर पहुंचे 10-15 लोग, बेरहमी से पीटा; शोर मचाने पर भागे – Faridkot News

फरीदकोट में पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला, VIDEO:  हथियारों से लैस होकर पहुंचे 10-15 लोग, बेरहमी से पीटा; शोर मचाने पर भागे – Faridkot News




फरीदकोट में ओल्ड कैंट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के चलते पेट्रोल पंप कर्मचारी पर 10-15 लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर 9 नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की तस्वीरें पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। पुलिस को दिए बयान में गांव पिपली निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि वह ओल्ड कैंट रोड स्थित बीपी एनर्जी सेंटर नामक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत है। उसने बताया कि 6 जून को फरीदकोट के कुछ युवकों के साथ मामूली बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। हथियारों से लैस होकर 10-15 अज्ञात लोग पहुंचे मनदीप सिंह के अनुसार, इसी रंजिश के चलते फरीदकोट निवासी गिन्नी, अनमोलप्रीत, गुरमीत, हैप्पी, मलकीत, गुरप्रीत खुरमी, दीप, राजिंदर व रिंकू समेत करीब 10-15 अज्ञात लोग तेजधार हथियारों से लैस होकर सोमवार को पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जब उसने शोर मचाया तो हमलावर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ASI बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी जांच अधिकारी एएसआई सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *