चिट्टे और वेपन की सप्लाई करने वाले दो दोस्त अरेस्ट – Jalandhar News

चिट्टे और वेपन की सप्लाई करने वाले दो दोस्त अरेस्ट – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर थाना रामामंडी की पुलिस ने सिटी में वेपन व चिट्टे की सप्लाई देने वाले दो दोस्त गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इन से 100 ग्राम चिट्टा, एक पिस्टल व मैगजीन बरामद किया है। पुलिस तरनतारन के गांव फतेहपुर बदेशा के रविंदर सिंह उर्फ रवि और गांव मियाविंड के मनप्रीत सिंह मन्नू से पूछताछ कर रही है। इनके खिलाफ असलहा व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर है। रवि पेशे से नाई है,लेकिन जल्द अमीर बनने के चक्कर में दोस्त के साथ मिलकर यह नेटवर्क बनाया था। जांच में यह बात आ रही है कि दोनों आरोपी सीमा पार से चल रहे ड्रग नेटवर्क से चिट्टे की सप्लाई लेते थे और एक बार पहले सिटी में डिलीवरी दे चुके है। एसीपी (सेंट्रल) राजेश ठाकुर ने बताया कि एसएचओ जसपाल सिंह की टीम ने गांधी कैंप के पास से रविंदर को उस समय पकड़ा जब वह 100 ग्राम चिट्टे की सप्लाई देने आया था। उसकी पूछताछ के बाद उसके दोस्त मनप्रीत को बिना नंबर की बाइक पर आते पकड़ा है। मनप्रीत से एक पिस्टल व मैगजीन मिली। मनप्रीत ने कहा- उसके पास कोई कामकाज नहीं था। रविंदर नाई है। दोनों ने मिलकर यह धंधा शुरु किया था,ताकि जल्द अमीर बन सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *