बटाला में 50 लाख की रंगदारी के लिए कराई फायरिंग: मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में करवाई परेड; कई वारदातें कबूलीं – Pathankot News

बटाला में 50 लाख की रंगदारी के लिए कराई फायरिंग:  मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में करवाई परेड; कई वारदातें कबूलीं – Pathankot News




बटाला में रेस्टोरेंट मालिकों और व्यापारियों को डरा-धमका कर रंगदारी वसूलने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों बटाला के पंजाब रोडवेज डिपो के सामने स्थित दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर इस शूटर ने साथियों के साथ सरेआम गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी युवक जय निंदर सिंह उर्फ जिम्मी को गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस पकड़े गए आरोपी को उसी रेस्टोरेंट के बाहर लेकर पहुंची और पूरी मार्केट में उसका जुलूस निकालते हुए उसकी परेड करवाई। आरोपी की परेड के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एसएचओ सुखजिंदर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 50 लाख की मांगी थी रंगदारी पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शहर में लगातार की गई कई वारदातों को कबूल किया है। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जयंत सिंह उर्फ जिम्मी अपने साथी अमन आंडा और पवन गुरदासपुरिया के साथ मिलकर काम कर रहा था। इन आरोपियों ने विदेश या जेल में बैठे अपने आका के कहने पर एक रेस्टोरेंट मालिक से ₹50 लाख की भारी-भरकम रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर दहशत फैलाने की नीयत से इन्होंने वारदातों को अंजाम दिया। 25 और 28 मई को की थी फायरिंग आरोपियों ने 28 मई रात करीब 11 बजे उक्त रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने दो बार और वहां गोलियां चलाईं। पूछताछ में जिम्मी ने कबूल किया कि उसने अपने अन्य साथियों रवि और मलकियतपुरिया के साथ मिलकर उसी दिन ‘क्राउन वॉश कार सेंटर’ नामक जगह पर भी फायरिंग की थी। आरोपी ने ये भी माना कि 25 मई को उन्होंने इसी नीयत (दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने) से शहर की एक प्रसिद्ध चिकन शॉप पर भी गोलियां चलाई थीं। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, टांग टूटी इस मामले संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले इन्होंने दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जांच शुरू की और गोलीबारी करने वाले 3 युवकों को मामले में नामजद किया। इनमें से एक आरोपी जय निंदर सिंह उर्फ जिम्मी को पुलिस ने बीते दिनों हरीजा पार्क से गिरफ्तार किया था। पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश में टूटी टांग एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जब सब-इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को हथियार और सामान की रिकवरी के लिए ले जा रही थी, तो आरोपी ने पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश की। इस दौरान वह जमीन पर बुरी तरह गिरा, जिससे उसकी टांग पर गंभीर चोट आई है। आरोपी को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उससे आगे की कड़ाई से पूछताछ की जाएगी और हथियार बरामद किए जाएंगे। नशे के आदी हैं शूटर, पुलिस ने कबूला चैलेंज पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जिम्मी पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह एक पेशेवर शूटर है। ये युवक नशे के आदी हैं और महज अपने आकाओं के कहने पर पैसों और नशे की पूर्ति के लिए इन वारदातों को अंजाम देते थे। बाकी फरार आरोपियों के खिलाफ भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे बाकी आरोपी एसएचओ ने बताया कि पुलिस की कई विशेष टीमें लगातार काम कर रही हैं। इन बदमाशों ने लगातार वारदातें करके सीधे पुलिस को चुनौती दी थी। पुलिस ने इस चैलेंज को स्वीकार किया है। एक मुख्य शूटर की गिरफ्तारी और उसकी यह हालत देखकर बाकी अपराधियों में भी खौफ पैदा होगा और क्राइम ग्राफ पर लगाम लगेगी। फरार चल रहे बाकी साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। असामाजिक तत्वों को पुलिस की दोटूक चेतावनी आज पुलिस उक्त आरोपी युवक को दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में लेकर गई और पूरी मार्केट में उसकी परेड करवाई। यह कदम समाज विरोधी तत्वों को एक सख्त चेतावनी है कि वे अपनी गलत हरकतों को छोड़कर अपने परिवार की सेवा करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। – सुखजिंदर सिंह, एसएचओ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *