Home Bharat बेंगलुरु में भारी बारिश,अस्पताल की दीवार गिरने से 7 मौतें: इनमें...

बेंगलुरु में भारी बारिश,अस्पताल की दीवार गिरने से 7 मौतें: इनमें 3 बच्चे शामिल, 7 घायलों का रेस्क्यू; सीएम सिद्धारमैया घटनास्थल पर पहुंचे

4
0
बेंगलुरु में भारी बारिश,अस्पताल की दीवार गिरने से 7 मौतें:  इनमें 3 बच्चे शामिल, 7 घायलों का रेस्क्यू; सीएम सिद्धारमैया घटनास्थल पर पहुंचे




बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 7 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद वेंडर और राहगीर मलबे की चपेट में आ गए। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बोवरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार कमजोर हो गई थी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। हादसे की तस्वीरें…
2024 में बेंगलुरु में बारिश से 7 मंजिला इमारत ढही, 8 मौतें कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में 22 अक्टूबर 2024 को एक अंडरकंस्ट्रक्शन इमारत ढह गई थी। बाबूसापाल्या इलाके में हुए इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी के शव निकाले जा चुके हैं। 13 मजदूर बचा लिए गए हैं और छह घायल हैं। मलबे में 21 लोग फंसे थे। यह पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि कहीं और लोग तो फंसे नहीं हैं। इमारत दो सालों से बन रही थी, फिर भी बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMC) ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। हमने असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर, रीजनल कमिश्नर,और ज्वाइंट कमिश्नर से पूछताछ की है। अधिकारियों से चूक हुई है। उन्हें तलब किया जाएगा। ————————- ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में पानी की टंकी गिरने से 3 की मौत:चौथी मंजिल से फूड स्टॉल पर गिरी, बिल्डिंग मालिक पर लापरवाही का केस बेंगलुरु में बुधवार (2 अगस्त) रात को पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। टंकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फूड स्टॉल पर गिरी थी। ये घटना शिवाजी नगर बस स्टैंड के पास की है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

    Previous articleEU chief says Kremlin imposing ‘digital Iron Curtain’ on Russians
    Next articleLebanon President says Israel must fully implement truce as strikes continue

    Leave a Reply