फाजिल्का में AAP विधायक के घर पर कांग्रेस का प्रदर्शन: बाहर बिखेरे झाड़़ू, सवना के भाई बोले- चाय का न्योता दिया, पर ड्रामा करके चले गए – Fazilka News

फाजिल्का में AAP विधायक के घर पर कांग्रेस का प्रदर्शन:  बाहर बिखेरे झाड़़ू, सवना के भाई बोले- चाय का न्योता दिया, पर ड्रामा करके चले गए – Fazilka News




फाजिल्का में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्रपाल सवना के घर के बाहर झाड़ू बिखेर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन टांडा में झाड़ू बिखेरने पर उनके कार्यकर्ता केस दर्ज करने पर किया गया। प्रदर्शन की अगुआई फाजिल्का से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता दविंदर सिंह घुबाया ने की। उन्होंने बताया कि पंजाब की सीनियर कांग्रेस लीडरशिप के आदेश पर विधायक के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शन के दौरान विधायक सवना घर पर नहीं थे। उनके भाई घर पर मौजूद थे। भाई ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों को चाय का न्योता दे रहे थे। लेकिन उक्त लोग अपनी सियासत कर चले गए। उन्होंने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को ड्रामा बताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस के खिलाफ प्रदर्शन शनिवार को पूर्व विधायक दविंदर सिंह घुबाया की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विधायक सवना के माधव नगरी स्थित आवास पर पहुंचे। उनके हाथों में झाडू थी। उन्होंने सरकार पर तानेशाही के आरोप लगाते हुए घर के सामने झाड़ू बिखेरे। पूर्व विधायक दविंदर सिंह घुबाया ने कहा कि कुछ दिन पहले टांडा शहर के उनके कांग्रेस वर्कर द्वारा झाड़ू बिखेरा गया था। इसपर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इसके खिलाफ उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। देविंदर सिंह घुबाया ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन कर दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। नगर काउंसिल में हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पीछे पड़ी है सरकार उन्होंने आरोप लगाया कि फाजिल्का में भी आप की नगर कौंसिल चुनाव में हार हुई है। दविंदर सिंह घुबाया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने वर्कर के पीछे खड़ी है। ओर ऐसी धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । हालांकि उन्होंने कहा कि वह पर्चे से नहीं डरते। क्योंकि झाड़ू बिखेरने का कोई पर्चा ही नहीं बनता। बेवजह धक्केशाही कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी । विधायक के भाई बोले- ड्रामा करने आए थे कांग्रेसी उधर विधायक सवना के भाई कर्मजीत सवना घर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग ड्रामा करने के लिए आए थे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को चाय का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी को नगर कौंसिल चुनाव में भी सबसे अधिक वोट हासिल हुए हैं। जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही है । इसलिए कांग्रेस के ऐसी प्रदर्शन किसी काम के नहीं। लोग समझ चुके हैं ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *