लुधियाना में 17 वर्षीय बच्ची लापता: गुस्साए परिवार ने नेशल हाइवे किया जाम, पुलिस पर लगाए टाल-मटोल करने के आरोप – Ludhiana News

लुधियाना में 17 वर्षीय बच्ची लापता:  गुस्साए परिवार ने नेशल हाइवे किया जाम, पुलिस पर लगाए टाल-मटोल करने के आरोप – Ludhiana News




लुधियाना के दरेसी इलाके से एक 17 वर्षीय बच्ची लापता हो गई। बच्ची तीन मई रात से लापता है और पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाइवे-44 यानि दिल्ली रोड पर जाम लगाया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा दी उसके बादवजू पुलिस ने लड़की को ढूंढने के प्रयास नहीं किए। पुलिस ने पर्चा दर्ज करके खानापूर्ति कर दी। परिवार लगातार दरेसी थाने के चक्कर लगाता रहा और पुलिस टालमटोल करती रही। परिजनों का कहना है कि वो सुबह थाने गए और बच्ची के बारे में पता किया। पुलिस ने कहा कि अभी ढूंढ रहे हैं पता नहीं चला। पुलिस के इस रवैये से गुस्साए परिजन नेशनल हाइवे पर आए और धरना लगाकर बैठ गए। आईफोन व 10-15 हजार कैश लेकर गई परिजनों का कहना है कि लड़की के पास आईफोन था। उनका कहना है कि जब तीन मई शाम को वो घर से गई तो आईफोन भी साथ लेकर गई। लड़की की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वो कपड़े की दुकान में काम करती है। शाम को करीब छह बजे घर आई तो बेटी घर पर नहीं थी। जब उन्होंने उसे इधर-उधर ढूंढा तो वह नहीं मिली। उन्हें पक्का यकीन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को निजी स्वार्थ के लिए छुपाकर रखा है। पुलिस ने मां के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। सीसीटीवी में लड़की के साथ दिखे तीन लोग परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो लड़की के आसपास तीन लोग जाते हुए दिख रहे हैं। उनके से एक ने उसका हाथ पकड़ा है जबकि दो अन्य आगे आगे चल रहे हैं। उन्हें शक है कि लड़की को कोई जबरन उठाकर ले गया है। दसवीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है लड़की परिजनों का कहना है कि लड़की ने एक साल पहले दसवीं पास की। उसके बाद उसने स्कूल छोड़ दिया। वो तब से घर पर ही रहती थी। उनका कहना है कि मां कपड़े की दुकान पर काम करती है और पिता ऑटो चलाते हैं। बच्ची के दो और भाई बहन भी हैं और यह सबसे छोटी है। एक घंटे तक सड़क पर बैठे रहे परिजन परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक बच्ची को ढूंढने के लिए कोई काम नहीं किया। जिसके विरोध में वो नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर बैठ गए। परिजनों ने 12 बजे से एक बजे तक धरना दिया। जिसकी वजह से दिल्ली की तरफ से जालंधर की तरफ जाने वाली रोड बंद हो गई। पुलिस ने कुछ ही क्षणों में ट्रैफिक सर्विस लेन पर डायवर्ट कर दिया। उसके बाद परिजनों ने सर्विस लेन भी बंद कर दी। पुलिस समझाती रही लेकिन परिजन नहीं माने परिजनों के धरने पर बैठते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को कहा कि शिकायत के बाद उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज कर दी। बच्ची को ढूंढने के लिए वो लगातार काम कर रहे हैं और जल्दी ही उसे ढूंढ लेंगे। पुलिस के समझाने पर परिजन नहीं समझे और धरने बाद बैठे रहे। करीब एक घंटे पर परिजनों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि शाम तक अगर बेटी का पता नहीं लगाया तो वो फिर से धरना लगाने को मजबूर हो जाएंगे। लड़की की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं थाना दरेसी के एसएचाओ सब इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह का कहना है कि परिवार ने जैसे ही उन्हें सूचना दी उसके साथ ही लड़की को ढूंढने के प्रयास शुरू किए। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज ली जा रही है ताकि पता चल सके कि लड़की गई कहां है। लड़का के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है पर उसका मोबाइल अभी ऑफ आ रहा है। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज कर दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *