Home Bharat पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरे लड़ाकू विमान: जगुआर-मिराज ने भी टेकऑफ और...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरे लड़ाकू विमान: जगुआर-मिराज ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की; 4 साल पहले PM मोदी का प्लेन लैंड हुआ था – Sultanpur News

3
0
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरे लड़ाकू विमान:  जगुआर-मिराज ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की; 4 साल पहले PM मोदी का प्लेन लैंड हुआ था – Sultanpur News


राजेश साहू/असगर नकी/तुषार राय | सुलतानपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयर शो की तस्वीर।

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज दोपहर 2 बजे लड़ाकू विमानों का एयर शो शुरू हुआ। करीब 3 घंटे चले एयर शो में सबसे पहले वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस-वे पर बने रनवे पर लैंडिंग की।

इसके बाद जगुआर ने उड़ान भरी। सुखोई और मिराज फाइटर जेट्स ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की। सेना के M17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने सैन्य ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की। M32 भीष्म एयर क्राफ्ट ने भी एयर स्ट्रिप पर ‘टच एंड गो’ का अभ्यास किया।

आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। इस एयर शो को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी है। 6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है।

देर शाम फिर से युद्धाभ्यास किया गया। हालांकि, इसमें पब्लिक को एंट्री नहीं मिली। इससे पहले जून 2023 में 4 घंटे यह अभ्यास चला था। 16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन किया था। PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।

लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत 22,494.66 करोड़ रुपए है। अक्टूबर, 2018 से इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो सितंबर 2021 में बनकर कंप्लीट हुआ।

एयर शो की तस्वीरें-

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जगुआर लड़ाकू विमान ने लैंडिंग की।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जगुआर लड़ाकू विमान ने लैंडिंग की।

वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस- वे से टेकऑफ किया।

वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस- वे से टेकऑफ किया।

एयर शो में सुखोई लड़ाकू विमान ने 'टच एंड गो' का अभ्यास किया।

एयर शो में सुखोई लड़ाकू विमान ने ‘टच एंड गो’ का अभ्यास किया।

एयर शो में 3 मिराज-2000 लड़ाकू विमान आसमान में एक साथ उड़ान भरते दिखाई दिए।

एयर शो में 3 मिराज-2000 लड़ाकू विमान आसमान में एक साथ उड़ान भरते दिखाई दिए।

तस्वीर V17 v5 हेलीकॉप्टर की है। इसकी मदद से बाढ़ या भूकंप जैसी आपदाओं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है।

तस्वीर V17 v5 हेलीकॉप्टर की है। इसकी मदद से बाढ़ या भूकंप जैसी आपदाओं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है।

यह M32 भीष्म एयरक्राफ्ट है। एयर शो के दौरान इसने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।

यह M32 भीष्म एयरक्राफ्ट है। एयर शो के दौरान इसने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।

PM मोदी 16 नवंबर, 2021 को एयरफोर्स के विमान C-130J सुपर हरक्युलिस से सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंड हुए थे।

PM मोदी 16 नवंबर, 2021 को एयरफोर्स के विमान C-130J सुपर हरक्युलिस से सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंड हुए थे।

एयर शो के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:37 PM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रात में लड़ाकू विमान ने टच एंड गो किया

सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर बुधवार रात लड़ाकू विमान ने दोबारा टच एंड गो करते हुए एयर शो किया। दिन में बड़ी संख्या में यह सीन देखने के लिए भीड़ जमा थी। लेकिन, रात में यहां लोगों के आने पर पाबंदी है।

10:46 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सप्रेस-वे मिलिट्री ऑपरेशन के लिए अहम

  • इमरजेंसी में वायु सेना इन्हें बैकअप रनवे बना सकती है। फाइटर जेट लैंड और टेकऑफ कर सकते हैं।
  • आपातकालीन स्थितियों के लिए ही सुल्तानपुर में 3.2 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है।
  • एक्सप्रेस-वे से मिलिट्री और रसद का मूवमेंट काफी तेज गति से किया जा सकता है।
  • एयर शो के जरिए पायलट और ग्राउंड क्रू जंग के हालात के लिए खुद को तैयार रख सकते हैं।

10:21 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा एक जगुआर लड़ाकू विमान; VIDEO

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक जगुआर लड़ाकू विमान उतरा। भारतीय वायु सेना (IAF) के लड़ाकू विमानों ने टेक-ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया।

10:13 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

आसमान में एक साथ 3 लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब; VIDEO

10:12 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

MI-17 हेलीकॉप्टर से कमांडो उतरे, सैन्य ऑपरेशन का अभ्यास किया

MI-17 हेलीकॉप्टर से कमांडों एक्सप्रेस-वे पर उतरे। मॉकड्रिल में हिस्सा लिया।

09:58 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

लोग बोले- सेना पर गर्व; भास्कर रिपोर्टर से उनकी बातचीत देखिए

एयर शो देखने पहुंचीं स्नेहा ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। भारतीय एयरफोर्स पर गर्व महसूस हो रहा है। शिवानी ने कहा- बहुत गुड फिलिंग आ रही है। मुझे अपने देश और सेना पर प्राउड फील हो रहा है।

09:56 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

M32 भीष्म एयर क्राफ्ट के टेक-ऑफ का VIDEO देखिए-

09:55 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

M32 भीष्म एयर क्राफ्ट ने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग की; VIDEO

09:51 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सप्रेस-वे पर बने रनवे पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस का इंतजाम

09:44 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एयर शो में सुखोई लड़ाकू विमान का टच एंड गो अभ्यास; 2 VIDEO देखिए

09:43 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गरुण कमांडो ने मॉकड्रिल की; अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

09:40 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सप्रेस-वे पर एक तरफ एयर शो जारी, दूसरी तरफ ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा

एक्सप्रेस-वे पर एक तरफ एयर शो चल रहा है। दूसरी तरफ ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है।

09:38 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

विमानों ने ‘टच एंड गो’ अभ्यास किया, कमांडो ने स्लिथरिंग ऑपरेशन दिखाया

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की अरवल कीरी करवत स्थित 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना का दो दिवसीय अभ्यास शुरू हो गया है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दिन के साथ रात में भी लैंडिंग-टेकऑफ का परीक्षण किया जाएगा। एयरस्ट्रिप के 4-5 किमी. दायरे में कड़ी सुरक्षा तैनात है। रिहर्सल में सुखोई-30, मिराज-2000, जगुआर और तेजस विमानों ने ‘टच एंड गो’ अभ्यास किया, जबकि कमांडो ने स्लिथरिंग ऑपरेशन दिखाया। प्रशासन ने आम लोगों के प्रवेश को सीमित रखते हुए ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की है।

09:36 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सेना के हेलिकॉप्टर ने एक्सप्रेस-वे पर अभ्यास किया, जवानों ने मॉक ड्रिल की

सेना के हेलिकॉप्टर ने एक्सप्रेस-वे पर ऑपरेशन का अभ्यास किया। हेलीकॉप्टर से बाढ़, भूकंप के दौरान बचाव अभियान चलाया जाता है। हेलीकॉप्टर आंतकी हमले के दौरान जरूरी सैन्य कार्रवाई में अहम भूमिका निभाता है।

09:30 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सप्रेस के आसपास लोगों की भीड़ जमा, वीडियो बना रहे लोग

एयर स्ट्रिप पर एयर शो देखने के लिए एक्सप्रेस के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोग एयर शो के वीडियो बना रहे हैं। जैसे ही कोई विमान रनवे पर आता है, भीड़ में खासकर बच्चों का उत्साह देखने लायक होता है। बच्चे हाथों में मोबाइल लेकर वीडियो बनाने के लिए दौड़ पड़ते हैं।

09:27 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

आसमान में एक साथ 3 मिराज-2000 लड़ाकू विमान; VIDEO

एक्सप्रेस-वे पर एयर शो के दौरान 3 मिराज लड़ाकू विमानों ने आसमान में एक साथ उड़ान भरी। करगिल से लेकर बालाकोट एयर स्ट्राइक तक में इनकी भूमिका निर्णायक रही है।

09:05 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सप्रेस वे पर जगुआर के ‘टच एंड गो’ का VIDEO

09:04 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 2 लड़ाकू विमानों की वार फॉरमेशन VIDEO

09:00 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जगुआर की लैंडिंग; VIDEO देखिए

08:56 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एयर शो के ताजा रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

08:50 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री ओपी राजभर पहुंचे, DM इंद्रजीत सिंह भी साथ

एयरफोर्स का विमान जैसे ही बीए एयरस्ट्रिप पर उतरा, वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी राजभर भी एयरस्ट्रिप पर पहुंचे। उनके साथ जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम और अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

08:48 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

‘एयर शो से क्षेत्र की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी’

मंगलवार दोपहर को वायुसेना के नौ लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्रिप पर पहुंचकर लगभग एक घंटे तक अभ्यास किया था। प्रशासन का कहना है कि एयर-शो से क्षेत्र की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

08:41 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फाइटर विमानों का एयर शो शुरू; 3 VIDEO देखिए

07:45 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सप्रेस-वे पर एयर शो की तैयारियों के 3 वीडियो देखिए-

07:44 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एयर शो से पहले एक्सप्रेस-वे से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

07:36 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

नौ लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्रिप पर एक घंटे किया अभ्यास

सोल्जर्स ने भी युद्धाभ्यास का रिहर्सल किया।

सोल्जर्स ने भी युद्धाभ्यास का रिहर्सल किया।

मंगलवार दोपहर को वायुसेना के नौ लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्रिप पर पहुंचकर लगभग एक घंटे तक अभ्यास किया। इस दौरान विमानों की गर्जना सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी इस अभ्यास को देखा।

प्रशासन का कहना है कि 22 अप्रैल को होने वाला यह कार्यक्रम न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्र की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। एयर स्ट्रिप पर होने वाला यह अभ्यास भारतीय वायु सेना की क्षमता और तैयारियों का प्रदर्शन करेगा।

बता दें कि इससे पहले जून 2023 में यह अभ्यास 4 घंटे तक चला था। यहां वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज ने 3.2 किमी की एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो का अभ्यास किया था। इस अभ्यास के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 12 किलोमीटर का एरिया सील किया गया था।

07:34 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था।

16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन 16 नवंबर, 2021 को PM नरेंद्र मोदी ने किया था। एयर स्ट्रिप पर सुखोई, जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू जहाजों ने आसमान में करीब एक घंटे करतब दिखाए थे। खुद PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।

लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत 22,494.66 करोड़ रुपए है। अक्टूबर, 2018 से इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो सितंबर 2021 में बनकर कंप्लीट हुआ।

07:34 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सुखोई-30 की खासियत

07:33 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मिराज-2000 के बारे में जानिए- 2500 kmph की रफ्तार से उड़ता है

07:33 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इन 8 वजहों से तेजस का कोई जोड़ नहीं; ग्राफिक्स में देखिए

07:32 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

‘तेजस’ फाइटर जेट भी एयरशो का हिस्सा बनेगा; जानिए इसके बारे में

07:31 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एयर शो में हिस्सा लेगा जगुआर, इसकी खासियत जान लीजिए

07:31 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे फाइटर जेट, 6 घंटे चलेगा एयर शो

यूपी के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तीसरी बार लड़ाकू विमानों का युद्धाभ्यास होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। एक्सप्रेस-वे पर बने अरवल किरी-करवत हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना युद्धाभ्यास करेगी। इस आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना अधिकारियों की टीम ने सुबह ही पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articlePahalgam One Year Later: News18 Digital Candle Initiative Aims To Ensure The Light Of Those Lost Lives On
    Next articleU.S. military pushes for boost in 2027 spending on drones and air defences used in Iran war

    Leave a Reply