Home Bharat MP में टैंकर ने कार को रौंदा, 6 की मौत: एक...

MP में टैंकर ने कार को रौंदा, 6 की मौत: एक घंटे गाड़ी में फंसे रहे युवकों के शव; बड़वानी में बारात से लौटते समय हादसा – Barwani News

3
0
MP में टैंकर ने कार को रौंदा, 6 की मौत:  एक घंटे गाड़ी में फंसे रहे युवकों के शव; बड़वानी में बारात से लौटते समय हादसा – Barwani News


कार सवार लोग गाड़ी में फंस गए थे, पुलिस ने उनको बाहर निकाला।

मध्य प्रदेश के बड़वानी में तेज रफ्तार टैंकर ने कार को सामने से टक्कर मार दी। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत भी गंभीर है।

.

हादसा जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। सभी युवक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में एक वाहन का डीजल खत्म होने पर कुछ युवक दूसरी कार से डीजल लेने गए थे। वापसी में खरगोन की ओर से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद की 4 तस्वीरें

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक और घायल कार के भीतर फंस गए थे।

मृतक और घायल कार के भीतर फंस गए थे।

घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

3 युवकों की मौके पर जबकि 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई।

3 युवकों की मौके पर जबकि 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीन युवकों की मौके पर ही मौत

सूचना मिलते ही जुलवानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक कार में फंसे थे। उन्हें बाहर निकालने में करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। गंभीर घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे में सचिन गोकुल वास्कले (25), प्रद्युम्न सहते (25), पप्पू (29), आकाश (25), यशवंत सुपड़िया (30) और सोहन बघेल (28) की जान चली गई। सुरेश (28) गंभीर रूप से घायल है। टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

छिंदवाड़ा में ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

छिंदवाड़ा के उमरेठ थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रक से जा टकराई। बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे और बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाने की वजह से ट्रक से टकरा गए। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

    Previous articlePakistan extends airspace closure for Indian planes till May 24
    Next article‘Even SC Orders Are Ignored’: Homebuyers Approach Top Court As Venice Mall Promoter Vanishes After Bail Cancelled

    Leave a Reply