Home Bharat भास्कर अपडेट्स: गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर ने पत्नी की हत्या की,...

भास्कर अपडेट्स: गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर ने पत्नी की हत्या की, खुद को फांसी लगाई

3
0
भास्कर अपडेट्स:  गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर ने पत्नी की हत्या की, खुद को फांसी लगाई


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम के अंबेडकर नगर सेक्टर 9 में एक 33 साल के टैक्सी ड्राइवर, दीपक कुमार ने अपनी पत्नी सोनम बाई की पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजस्थान के अलवर के रहने वाले इस जोड़े ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनका एक छह साल का बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक, दीपक शराब का आदी था और इसी आदत के कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़े चल रहे थे, जिसके चलते वह पिछले एक महीने से अलग रह रहा था।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

मंगलवार सुबह मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह 5.59 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग जिले में था। इसके झटके पड़ोसी जिले उखरुल और राज्य की राजधानी इंफाल, और यहां तक ​​कि मेघालय में भी महसूस किए गए, लेकिन अब तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारत-दक्षिण के बीच 2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली का भारत दौरे पर स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। यह आठ वर्षों में दक्षिण कोरिया के किसी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है।

राष्ट्रपति ली अपनी पत्नी के साथ तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया साझा मूल्यों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर समान दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ली की यात्रा को विशेष बताते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

हैदराबाद में भाई ने ही भाई-भाभी की हत्या की

हैदराबाद के में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भाभी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आदिल खान के रूप में हुई है,जिसने अपने भाई अकील खान और उसकी पत्नी अजमेरी बेगम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात पारिवारिक विवाद के चलते हुई

सूचना मिलते ही मिर्चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CEC का दावा- फ्री, फेयर और हिंसा-मुक्त मतदान सुनिश्चित करेंगे

पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त संस्थाओं का कोई भी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकेगा।

राजकोट में 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, तीन निजी बैंकों के अधिकारी गिरफ्तार, कुल आरोपी 20

गुजरात के राजकोट जिले में 2,500 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने तीन निजी बैंकों के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में यस बैंक के पर्सनल मैनेजर मौलिक कमानी, जामनगर के एक्सिस बैंक मैनेजर कल्पेश डांगारिया और राजकोट (ग्रामीण) के एचडीएफसी बैंक के पर्सनल बैंकर अनुराग बालधा हैं।

अब तक पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 85 बैंक खातों की पहचान की है और साइबर क्राइम पोर्टल पर 535 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।



Source link

    Previous article13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल: बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्‌र्स ने बताया कितना बड़ा नुकसान – Rajasthan News
    Next articleIraq-Syria border crossing reopens for first time in over a decade

    Leave a Reply