अबोहर में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व बैग चोरी: युवक ने 15 मिनट रेकी कर वारदात को अंजाम दिया, CCTV में कैद – Abohar News

अबोहर में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व बैग चोरी:  युवक ने 15 मिनट रेकी कर वारदात को अंजाम दिया, CCTV में कैद – Abohar News




फाजिल्का के अबोहर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हनुमानगढ़ रोड स्थित कॉलेज रोड पर सिटी वॉक मॉल के सामने एक अज्ञात युवक ने दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर बैग चुरा लिया। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, शहर के व्यापारी डिप्टी गोयल अपनी कार सिटी वॉक मॉल के बाहर खड़ी कर पास के पेट्रोल पंप पर किसी काम से गए थे। उन्होंने अपना बैग कार के भीतर ही रखा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक युवक काफी समय से कार और उसके मालिक की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। मौका मिलते ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 15 मिनट तक रेकी गिया, फिर पत्थर से शीशा तोड़कर की वारदात सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पहले कार के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता हुआ दिखाई देता है। लगभग 15 मिनट तक रेकी करने के बाद उसने हाथ में पकड़े पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया। शीशा तोड़ने के तुरंत बाद भी वह मौके से भागा नहीं, बल्कि कुछ देर तक सामान्य व्यक्ति की तरह इधर-उधर घूमता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। सही मौका देखकर उसने कार में रखा बैग उठाया और फरार हो गया। पीड़ित व्यापारी श्री डिप्टी गोयल ने बताया कि बैग में नकदी नहीं थी, लेकिन उसमें ट्रैक्टर संबंधी आरसी, सिद्धू ब्रिक्स के महत्वपूर्ण दस्तावेज, लेजर तथा एक पुराना लैपटॉप रखा हुआ था। दस्तावेज चोरी होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है
सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं श्री गोयल ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को संबंधित दस्तावेज या बैग कहीं पड़ा मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अथवा उनके मोबाइल नंबर पर दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *