Home Bharat यूपी और झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग बदली: एमपी के नौगांव...

यूपी और झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग बदली: एमपी के नौगांव में पार 44.3°C पहुंचा; असम में तेज बारिश, 1 की मौत

3
0
यूपी और झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग बदली:  एमपी के नौगांव में पार 44.3°C पहुंचा; असम में तेज बारिश, 1 की मौत


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert | Odisha Chhattisgarh Kashmir Rain Snowfall
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी होने लगी है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा में हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में पारा 40°C को पार कर गया। जोधपुर में सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 44.4°C और वाराणसी में 44°C दर्ज किया गया। झारखंड में भी सरकार ने आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन और बैतूल में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। वहीं छतरपुर जिले में पारा रिकॉर्ड 44.3°C पर पहुंच गया। बिहार के कैमूर में सोमवार को तापमान 43°C के करीब रहा। बक्सर में 10 स्टूडेंट बेहोश हो गए।

असम के गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और एक महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई। ओडिशा में 14 स्थानों पर तापमान 40°C से ऊपर पहुंच चुका है।

मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 20 से 25 अप्रैल के बीच हीटवेव का असर रहेगा।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

गुवाहाटी में 10 मिनट हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया।

गुवाहाटी में 10 मिनट हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

22 अप्रैल:

  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है।

23 अप्रैल:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleU.S. Labour Secretary resigns amid misconduct probe
    Next article13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल: बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्‌र्स ने बताया कितना बड़ा नुकसान – Rajasthan News

    Leave a Reply