पठानकोट में दुकानों से 5 AC चोरी: कॉपर की पाइपें भी उखाड़कर ले गए; बढ़ती चोरी की वारदातों से व्यापारियों में रोष – Pathankot News

पठानकोट में दुकानों से 5 AC चोरी:  कॉपर की पाइपें भी उखाड़कर ले गए; बढ़ती चोरी की वारदातों से व्यापारियों में रोष – Pathankot News




पठानकोट के डल्हौजी रोड पर चोरों ने डल्हौजी रोड स्थित दुकानों की बैकसाइड पर लगे 5 एसी चुरा लिए। चोर एसी के साथ लगी कॉपर पाइपें और अन्य संबंधित सामान भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। चोरी का पता तब चला जब सुबह दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे। इस घटना से व्यापारियों में भारी रोष है और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई। दुकानदार विशू का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिसके कारण चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस चोरी की वारदात को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। जांच में जुटी पुलिस, चोरों को पकड़ने का आश्वासन उन्होंने इलाके में सक्रिय चोर गिरोहों और नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी अपील की है, ताकि व्यापारियों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *