पठानकोट में मृतक गुरबाज सिंह के घर पहुंचे कैबिनट मंत्री: कटारूचक ने परिजनों को न्याय और हरसंभव मदद का दिया भरोसा – Pathankot News

पठानकोट में मृतक गुरबाज सिंह के घर पहुंचे कैबिनट मंत्री:  कटारूचक ने परिजनों को न्याय और हरसंभव मदद का दिया भरोसा – Pathankot News




पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बुधवार को भोआ विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते गांव समराला का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री ने पिछले दिनों हुई जवान गुरबाज सिंह की हत्या की दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का भरोसा मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने जवान गुरबाज सिंह के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि एक होनहार जवान का इस तरह चले जाना पूरे समाज और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मंत्री ने परिवार को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और पीड़ित परिवार की हर संभव आर्थिक व प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित करेगी। “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, न्याय दिलाएगी सरकार” मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा और सरकार परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। इस शोक संतप्त माहौल में कैबिनेट मंत्री के साथ न्यू जसवाली के सरपंच रवि कुमार, गुलपुर के सरपंच मंगलदास और समराला के स्थानीय सरपंच बब्बू सहित इलाके के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने मृतक जवान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *