अबोहर में युवक ने की आत्महत्या: आर्थिक तंगी से परेशान था, पत्नी ने रात 2 बजे फंदे पर लटका देखा शव – Abohar News

अबोहर में युवक ने की आत्महत्या:  आर्थिक तंगी से परेशान था, पत्नी ने रात 2 बजे फंदे पर लटका देखा शव – Abohar News




अबोहर के गांव काला टिब्बा में एक 23 वर्षीय युवक ने देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है, जो एक साल की बच्ची का पिता था। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार, जसप्रीत सिंह मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह कुछ समय से मानसिक परेशानी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को तुरंत मोर्चरी पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन कारणों से युवक ने आत्महत्या की। मृतक के चाचा दयाल सिंह ने बताया कि जसप्रीत की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। शराब का सेवन करने लगा था युवक आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण वह पिछले कुछ समय से शराब का सेवन करने लगा था। दयाल सिंह के अनुसार, कल रात करीब डेढ़ बजे जसप्रीत ने अपने कमरे में चारपाई के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब दो बजे जब उसकी पत्नी की आंख खुली तो उसने जसप्रीत को फंदे पर झूलता देखा और शोर मचाया। परिवार के लोग एकत्र हुए और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार और एसआई दीप इंदर ने बताया कि मृतक द्वारा फांसी लगाए जाने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *