जालंधर ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA: मनी लांड्रिंग केस में पेशी, किक्की ढिल्लों से इनकम सोर्सेस के बारे में पूछताछ – Jalandhar News
जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग केसों को लेकर ED टीम लगातार एक्शन मोड में है। आज (3 जून) को फरीदकोट विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों मनी लांड्रिंग के 3 साल पुराने मामले में ED आफिस जालंधर पहुंचे।
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व एमएलए कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। इसके बाद उनको अरेस्ट किया गया था। जालंधर ईडी अधिकारियों ने किक्की ढिल्लों के लिए सवालों की लिस्ट तैयार की है। इसके मुताबिक उनसे पूछताछ की जा रही है।
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में आरोप लगे थे कि साल 2017 से 2022 तक किक्की ढिल्लों द्वारा 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। कहा जा रहा है कि उस समय 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला अदालत में लंबित है। 2012 से 2017 की संपत्ति की जांच के बाद मामला दर्ज
विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आंकलन करने के लिए 01-04-2017 से 31-03-2022 तक 5 साल की जांच अवधि निर्धारित की गई थी। जांच में पता चला कि पूर्व विधायक ने आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गांव मुमरा, तहसील सादिक, जिला फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों का लगभग 245% ज्यादा खर्च किया। विजिलेंस ने किक्की ढिल्लों के साथ-साथ उनके 2 साथियों फरीदकोट जिला निवासी गुरसेवक सिंह व जिला फिरोजपुर के गांव नानकसर शहीद निवासी राजविंदर सिंह पर भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।
Source link

