खान सर की कोचिंग पर हमले का VIDEO: गार्ड को पीटते दिखे लोग, ईंट-पत्थर फेंके, पोस्टर फाड़े; विवाद के बाद कोचिंग बंद, छात्र धरने पर बैठे – Patna News
पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए। हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर आज यानी बुधवार को बंद किया गया है। खान सर ने कहा, ‘आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।’ खान सर का कहना है कि हमले में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, गार्ड का सिर फोड़ दिया गया है। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। पहले उन्होंने 8 से 10 राउंड फायरिंग होने का दावा किया था। हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए। खान सर ने कहा- माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया। उनकी ओर से FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है। इधर, कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्टूडेंट्स की मांग है कि जबतक खान सर को सुरक्षा नहीं मिलेगी वो कोचिंग के बाहर से नहीं हटेंगे। छात्रों ने “खान सर जिंदाबाद” के नारे भी लगाए। कोचिंग से आईं कुछ तस्वीरें देखिए… गोली चलने के सवाल पर बचते नजर आए गोली चलने के सवाल पर खान सर जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने छात्रों से अपील की- “सड़क खाली कर दीजिए। हम यहां किसी हमले के लिए तैयार नहीं थे। मारपीट करने के लिए नहीं बैठे थे। गार्ड का सिर फोड़ दिया गया है।” खान सर ने बताया कि जिस समय हमला हुआ, उस वक्त ज्यादातर गार्ड्स की ड्यूटी समाप्त हो चुकी थी। उन्होंने कहा, “सबसे पहली प्राथमिकता घायल गार्ड को बचाने की है। उसे काफी बेरहमी से पीटा गया है और वह PMCH में भर्ती है। पता नहीं हमलावरों का निशाना कौन था।” उन्होने आगे कहा, ‘हम लोगों की कोशिश रहती है कि गरीब से गरीब बच्चों को पढ़ाया जाए, इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार और पुलिस अलर्ट है। रात 2 बजे तक सभी अफसर यहां मौजूद थे। पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे।’ कहां से शुरू हुआ विवाद वो समझिए खान सर की कोचिंग के बगल में ज्ञान बिंदु कोचिंग है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर खान सर का पोस्टर लगा दिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, “बिहार पुलिस में चयनित हुए 12 हजार छात्रों के सम्मान समारोह का पोस्टर लगाया गया था। उसी पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाद में मामला बढ़ गया।” SSP बोले- CCTV खंगाल रहे, एक्शन लेंगे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, कुछ स्टूडेंट्स ने कोचिंग में मारपीट की है। पोस्टर भी फाड़े हैं। गार्ड को चोट आई है। CCTV से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जो भी इस घटना में शामिल होगा। उस पर एक्शन लिया जाएगा। DSP बोले- फायरिंग नहीं हुई, केवल मारपीट और तोड़फोड़ हुई टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि घटना में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “अब तक मिले CCTV फुटेज में फायरिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है।” DSP के मुताबिक, 10 से 12 की संख्या में आरोपी पैदल ही कोचिंग संस्थान पहुंचे थे। फुटेज में दूसरे संस्थान के गार्ड समेत कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट 27 मई को जारी किया गया था। खान सर के संस्थान के स्टाफ का दावा है कि उनके यहां से सबसे ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसी सफलता के उपलक्ष्य में 31 मई को ‘बिहार पुलिस सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया था। कोचिंग स्टाफ का आरोप है कि परिसर में लगे बड़े-बड़े बैनर और प्रवेश द्वार कुछ प्रतिद्वंद्वी निजी कोचिंग संस्थानों को खटक रहे थे। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात, जब स्टाफ घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी एक भीड़ ने संस्थान पर हमला कर दिया। हमले के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए… अब खान सर के बारे में जानिए पटना में GS रिसर्च सेंटर चलाते हैं खान सर खान सर का यूट्यूब चैनल पर एक मिनियन फॉलोअर्स हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सरल भाषा में विषयों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। खान सर के कोचिंग पर जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link

