मुकेरियां में ट्रक ने स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को कुचला: घर से सामान लेने निकली थी, एसपीएन कॉलेज के पास हादसा; ड्राइवर गिरफ्तार – dasuya News

मुकेरियां में ट्रक ने स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को कुचला:  घर से सामान लेने निकली थी, एसपीएन कॉलेज के पास हादसा; ड्राइवर गिरफ्तार – dasuya News




होशियारपुर के मुकेरियां में एक सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं। घटना मुकेरियां के एसपीएन कॉलेज के पास हुई, जब एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। एक महिला का पति आर्मी में जबकि दूसरी का विदेश में रहता है। मृतक महिलाओं की पहचान परमजीत कौर (36) और कर्मजीत कौर (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों आज काम के लिए मुकेरियां गई थीं और वापसी के समय यह हादसा हुआ। वे मुकेरियां के पंडोरी गांव की रहने वाली थीं। कई मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक स्कूटी समेत एक महिला को कई मीटर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद एक महिला को ट्रक के नीचे से निकाला था। शवों को सिविल अस्पताल में रखवाया पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतक महिलाओं के शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *