सेंट सोल्जर ग्रुप की बैठक में नए सत्र की योजनाओं को लेकर की गई चर्चा – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के मेन ऑफिस में स्कूल प्रिंसिपलों और डायरेक्टर्स की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत चेयरमैन अनिल चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान सभी प्रिंसिपलों, डायरेक्टर्स और संगीता चोपड़ा ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और संस्थान की प्रगति में उनके योगदान को बैठक में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों और छात्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यक्तित्व विकास, कौशल वृद्धि, अनुशासन, नई शिक्षण पद्धतियों, सह-पाठयक्रम गतिविधियों और छात्र कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस मौके संगीता चोपड़ा ने कहा कि स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्य भी दिए जाने चाहिए, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने सभी शैक्षणिक प्रमुखों से मिलकर काम करने और संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभी प्रिंसिपलों और डायरेक्टर्स ने विद्यार्थियों के हित में बेहतर कार्य करने तथा नई शैक्षणिक पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
Source link

