मोगा पुलिस का जागरूकता अभियान: ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के खतरों की दी जानकारी – Moga News
पंजाब पुलिस के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत मोगा में मिनी ट्रक यूनियन के चालकों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोगा के निर्देश पर डीएसपी सब डिवीजन मोगा सरदार जतिंदर सिंह और डीएसपी ट्रैफिक मोगा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में एएसआई केवल सिंह, इंचार्ज ट्रैफिक एजुकेशन सेल मोगा ने चालकों को यातायात संकेतों और सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन के सभी दस्तावेज पूरे रखने, तेज गति से वाहन न चलाने और नशे की हालत में गाड़ी चलाने से बचने की अपील की। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। 122 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया इस दौरान 112 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया, ताकि लोग किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने और नशा तस्करों की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर देने का आग्रह किया गया। साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। एएसआई केवल सिंह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है। कार्यक्रम में मिनी ट्रक यूनियन के प्रधान गुरलाल सिंह, सचिव ओम प्रकाश और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने, नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संकल्प लिया।
Source link

