पठानकोट-मनवाल सड़क जर्जर, लोगों में रोष: इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान, गुजरते हैं बच्चे, गहरे गड्ढों के चलते रोजाना हो रहे हैं हादसे – Pathankot News

पठानकोट-मनवाल सड़क जर्जर, लोगों में रोष:  इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान, गुजरते हैं बच्चे, गहरे गड्ढों के चलते रोजाना हो रहे हैं हादसे – Pathankot News




पठानकोट शहर को मनवाल से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जिसके चलते रोजाना हादसे हो रहे हैं। सड़क के जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष है और वे जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। हालात ये हैं कि सड़क का बड़ा हिस्सा खड्ड में समा चुका है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों तथा राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना गुजरते हैं 100 से अधिक स्कूली वाहन स्थानीय निवासी राजेश, विजय, अमित और राहुल के अनुसार, इसी सड़क से होकर रोजाना स्कूली बच्चे बसों और अन्य वाहनों से अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में गंभीर चिंता बढ़ गई है। दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। प्रशासन जल्द करवाए मरम्मत क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके और बच्चों का सफर सुरक्षित हो। उनका कहना है कि इस समस्या से संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से अपील की है कि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *