खन्ना में ड्रग रैकेट आरोपी गुरदीप राणो का महल ध्वस्त: 2020 में पूर्व सरपंच गिरफ्तारी से पुलिस की मिलीभगत की खुली थी पोल – Khanna News

खन्ना में ड्रग रैकेट आरोपी गुरदीप राणो का महल ध्वस्त:  2020 में पूर्व सरपंच गिरफ्तारी से पुलिस की मिलीभगत की खुली थी पोल – Khanna News




पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों और उनकी अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सोमवार को एक बड़े नशा माफिया के खिलाफ बुल्डोजर की कार्रवाई हुई। खन्ना के पायल क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव राणों में बहुचर्चित ड्रग रैकेट के मुख्य आरोपी और पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह राणो के आलीशान महलनुमा घर पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाया गया। प्रशासनिक जांच में करीब 11 कनाल 11 मरले भूमि पर बने इस आलीशान बंगले को पूरी तरह गैर-कानूनी पाया गया था, जिसके बाद यह सख्त एक्शन लिया गया है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इस अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त (Demolish) कर दिया गया। ग्लाडा की टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ की कार्रवाई इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के लिए ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) की टीम ने खन्ना पुलिस से सुरक्षा बल की मांग की थी। क्षेत्र में तनाव और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था। खन्ना के एसपी (जांच) डॉ. दर्पण आहलूवालिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी खुद पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए थे। मौके पर मौजूद पायल के डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि ग्लाडा के अधिकारियों द्वारा गैर-कानूनी निर्माण को हटाने के लिए पुलिस सहायता मांगी गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
लंबे समय से चर्चा में था यह माफिया और इसके महल की कहानी गुरदीप सिंह राणो का यह ड्रग नेटवर्क और आलीशान महल लंबे समय से पंजाब में चर्चा का विषय बना हुआ था। उसके खिलाफ ड्रग तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। कई करोड़ के ड्रग रैकेट चलाने वाले इस माफिया को पांच साल पहले भारी मात्रा में हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसकी जांच में कई बड़े अधिकारी प्रभाव शाली लोगों के नाम सामने आए थे। तीन पॉइंट से समझिए इस कार्रवाई, ड्रग माफिया की ऊंची पहुंच वाला नेटवर्क 2020 का वह चर्चित मामला, जिसने हिला दी थी सियासत: लंबे समय से ड्रग नेटवर्क चला रहे गुरुदीप सिंह राणो 2020 में प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया था। 2020 में गुरदीप सिंह राणो को एसटीएफ/पुलिस के पास से 5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई थी। उसे गिरफ्तार किया गया था तो पता चला कि करोडों को यह नेटवर्क में कई सफेद पोश शामिल हैं मल्टी-करोड़ का अंतर्राष्ट्रीय तस्कर नेटवर्क: जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की तो पता चला कि गिरोह का नेटवर्क देश में ही नही फैला अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताया गया। करोड़ों रुपए का काला कारोबार हर माह किया जा रहा है। हवाला के जरिए रुपयों के लेन-देन और विदेशों से कथित फंडिंग के इनपुट्स भी सामने आए थे। खाकी से लेकर सफेद पोश नेताओं तक: इस मामले की जांच ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़े रसूखदारों में हड़कंप मच गया। जांच की आंच कई प्रभावशाली लोगों और पुलिस अधिकारियों तक पहुंची थी, जिसके बाद कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गंभीर विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई गई थी। “आगे भी जारी रहेगा अवैध संपत्तियों पर एक्शन” प्रशासनिक अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी या किसी भी अवैध गतिविधि से अर्जित की गई संपत्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून के दायरे में रहकर ऐसी अवैध संपत्तियों और गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *