मोहाली में झाडि़यों में मिला सड़ा गला शव, पहचान नहीं: दो दिन से आ रही थी बदबू, घर मालिक ने छत से देखा तो हुई जानकारी – Mohali News
पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड स्थित गणेश विहार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। अमन होटल के सामने एक घर के पीछे खाली स्थान से मिले शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव काफी हद तक गल चुका है, जिससे चेहरे से उसकी पहचान करना संभव नहीं हो पा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है और मामले के अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और चिंता का माहौल है।
पहले सोचा कि को जानवर मरा होगा घर के मालिक संजू ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनके घर के आसपास तेज बदबू आ रही थी। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह किसी जानवर के मरने की बदबू है, लेकिन बदबू बढ़ने पर उन्होंने तलाश शुरू की। संजू ने छत पर चढ़कर देखा तो घर के पीछे खाली जगह में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर डेराबस्सी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस लोगों ने बताया कि जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, वहां घनी झाड़ियां और घास होने के कारण लोगों का आवागमन कम रहता है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और शव की पहचान के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Source link

