पाटीदार बोले-जीत भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस को समर्पित: कोहली ने कहा- विजयी रन बनाने का सपना सच हुआ; किसने क्या कहा?

पाटीदार बोले-जीत भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस को समर्पित:  कोहली ने कहा- विजयी रन बनाने का सपना सच हुआ; किसने क्या कहा?


अहमदाबाद29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी जीत उन फैंस को समर्पित की, जिन्होंने पिछले साल बेंगलुरु की भगदड़ में जान गंवाई थी। कप्तान रजत पाटीदार ने कहा- वे सिर्फ फैंस नहीं, बल्कि RCB परिवार का हिस्सा थे।

32 साल के पाटीदार ने कहा, ‘जब ऐसी घटना के बारे में सुनते हैं, तो बहुत दुख होता है। एक तरफ टीम सेलिब्रेट कर रही होती है, दूसरी ओर फैंस की जान चली जाती है।’ वहीं, विराट कोहली ने फाइनल में विजयी रन बनाने को अपने सपनों के सच होने जैसा पल बताया। खिताबी जीत के बाद खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, सफलता और टीम के सफर पर खुलकर बात की।

पढ़िए किसने क्या कहा?

1. जीत में विराट का रोल सबसे अहमद: पाटीदार

पाटीदार ने जीत के बाद कोहली के योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा- ‘कोहली ने बैटिंग से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर मेरी मदद की। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन दिया।

पाटीदार ने कहा- ‘जब भी मैं विराट भाई को देखता हूं, वे हमेशा टीम और खिलाड़ियों के लिए मौजूद रहते हैं। युवा खिलाड़ी उनके पास जाने में झिझकते हों, लेकिन वे खुद आगे बढ़कर उनसे बात करते हैं।’

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचते ही पिछले साल की खिताबी जीत की यादें ताजा हो गई थीं, लेकिन टीम ने वर्तमान पर ध्यान रखा। पाटीदार ने माना कि पिच को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करना आसान था और गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में टीम की सबसे बड़ी ताकत के रूप में काम किया।

फाइनल जीतने के बाद प्राइज मनी लेते RCB के कप्तान रजत पाटीदार।

फाइनल जीतने के बाद प्राइज मनी लेते RCB के कप्तान रजत पाटीदार।

2. कोहली बोले- मुझे अपना रोल अच्छे से पता था विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद कहा- विजयी रन बनाने का सपना सच हुआ। हर खिलाड़ी ऐसे पल का सपना देखता है। उन्होंने बताया कि मैच से पहले उनके दिमाग में कई बार यह ख्याल आया था कि फाइनल में विजयी रन वही बनाएंगे।’ विराट ने अरशद खान की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

कोहली ने कहा- ‘रन चेज में मुझे अपना रोल अच्छे से पता था। इस टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यहां कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। अब हर बार अकेले जिम्मेदारी उठाने की जरूरत महसूस नहीं होती। हेजलवुड, भुवनेश्वर, क्रुणाल और रसिख सलाम ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया।

फाइनल जिताने के बाद विराट कोहली। उन्होंने छक्का लगाकर RCB को जीत दिलाई।

फाइनल जिताने के बाद विराट कोहली। उन्होंने छक्का लगाकर RCB को जीत दिलाई।

3. कोर टीम को बरकरार रखने का मिला फायदा: हेजलवुड तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टीम की सफलता का श्रेय टीम के मजबूत माहौल और कोर खिलाड़ियों को साथ रखने की रणनीति को दिया। उन्होंने कहा- ‘लगातार बदलाव वाली लीग में मजबूत संस्कृति बनाना आसान नहीं होता, लेकिन RCB ने यह कर दिखाया।’

हेजलवुड ने कहा, ‘पिछले साल पहली ट्रॉफी के बाद दबाव कम हो गया था। इस बार हम पूरे सीजन शांत और संयमित रहे। हर मैच में किसी न किसी खिलाड़ी ने आगे आकर जिम्मेदारी निभाई।’ उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की भी तारीफ करते हुए कहा कि शायद ही कोई मैच रहा हो जिसमें उन्होंने 35 से ज्यादा रन दिए हों। हेजलवुड ने फाइनल में 2 विकेट लिए।

4. ट्रॉफी पर्पल कैप से ज्यादा अहम: भुवनेश्वर

सीजन में 28 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा टीम की ट्रॉफी मायने रखती है। उन्होंने कहा, ‘जरूरत पड़े तो मैं पर्पल कैप भी छोड़ सकता हूं। सीजन शुरू होने से पहले काफी तैयारी और योजना बनाई गई थी। लगातार विकेट मिलने से आत्मविश्वास बढ़ता है और बड़े मैचों में वही काम आता है।’

5. मैनेजमेंट ने बदली टीम की सोच: जितेश शर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने टीम मैनेजमेंट को सफलता का बड़ा श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट डायरेक्टर बोबट ने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि टीम खिताब बचाने नहीं, बल्कि फिर से जीतने उतरी है।

जितेश ने कहा, ‘यहीं से हमारा माइंडसेट बदल गया। हमने पूरे सीजन सिर्फ एक मैच पर ध्यान दिया। डीके (दिनेश कार्तिक) और मो बोबट ने खिलाड़ियों को निखारने में बड़ी भूमिका निभाई।’

6. पांचों ट्रॉफियां मेरे लिए बराबर खास: क्रुणाल

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने करियर की 5वीं IPL ट्रॉफी जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि किसी एक खिताब को सबसे खास नहीं कहा जा सकता। क्रुणाल ने कहा- ‘यह बच्चों की तरह है, आप तय नहीं कर सकते कि कौन ज्यादा खास है। ट्रॉफी जीतने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। 11 साल के करियर में पांच IPL ट्रॉफियां जीतना मेरे लिए बेहद खास उपलब्धि है।’

क्रुणाल ने लगातार दो खिताब जीतने का श्रेय टीम प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ और सफल नीलामी रणनीति को दिया। साथ ही विराट कोहली की भी तारीफ की, जिन्होंने 18 साल इंतजार करने के बाद लगातार दो खिताब जीते।

5वीं IPL ट्रॉफी के साथ क्रुणाल पंड्या।

5वीं IPL ट्रॉफी के साथ क्रुणाल पंड्या।

7. टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने से हारे: शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने हार की वजह बल्लेबाजी को बताया। उन्होंने कहा कि टीम अपेक्षित स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। गिल ने कहा, ‘अगर हम 180-190 रन तक पहुंचते तो मुकाबला अलग हो सकता था। शुरुआती विकेट गिरने से हमारा मोमेंटम टूट गया। हालांकि, 155 रन बनाने के बाद भी हमें भरोसा था कि शुरुआती विकेट लेकर मैच में वापसी कर सकते हैं।’

रनरअप ट्रॉफी के साथ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल।

रनरअप ट्रॉफी के साथ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल।

8. पिच का आकलन करने में चूक गए: विक्रम सोलंकी गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने माना कि टीम पिच को सही तरह से नहीं पढ़ पाई। उन्होंने कहा, ‘यह 200 रन वाली विकेट नहीं थी, लेकिन हम लगभग 20-25 रन कम बना पाए। अगर स्कोर 180 के आसपास होता तो मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता था।’

9. हेडन बोले- RCB ने पावरप्ले में मैच पर पकड़ बना ली गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन ने माना कि उनकी टीम पावरप्ले का फायदा नहीं उठा सकी। उन्होंने RCB के गेंदबाजों, खासकर क्रुणाल पंड्या की तारीफ की और कहा कि गुजरात ने पूरे सीजन अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन फाइनल में विपक्षी टीम बेहतर साबित हुई।

————————————————————–

IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन; गुजरात को 5 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उसने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर

2. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव को 5 अवॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

3. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर

4. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स

IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर

5. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर

18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *