लुधियाना में एक्टिव हुआ ‘डंडा मार गैंग’: मोबाइल बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदा यात्री, बाजू टूटी, माथे पर लगे 6 टांके – Ludhiana News

लुधियाना में एक्टिव हुआ ‘डंडा मार गैंग’:  मोबाइल बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदा यात्री, बाजू टूटी, माथे पर लगे 6 टांके – Ludhiana News




लुधियाना रेलवे स्टेशन और ढंडारी रेलवे स्टेशन के बीच एक बार फिर कथित ‘डंडा मार गैंग’ सक्रिय होने का मामला सामने आया है। गैंग के सदस्य चलती ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर उनके हाथों में मौजूद मोबाइल फोन पर डंडा मारते हैं और मोबाइल लेकर फरार हो जाते हैं। ताजा घटना में मोबाइल बचाने की कोशिश में एक यात्री चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बिहार के घगरिया निवासी सुमित जन सेवा एक्सप्रेस से लुधियाना आ रहा था। सुमित ने बताया कि जैसे ही ट्रेन ढंडारी रेलवे स्टेशन से आगे निकली, वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अचानक बाहर से किसी अज्ञात बदमाश ने डंडा मारकर उसका मोबाइल हाथ से गिरा दिया। मोबाइल बचाने के लिए ट्रेन से लगाई छलांग
सुमित के अनुसार मोबाइल गिरते ही उसने उसे बचाने की कोशिश में चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान बदमाश मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रेन से गिरने के कारण सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमित ने कहा कि वह पिछले 2 साल से लुधियाना में पैकिंग का काम करता है। बाजू की हड्डी टूटी, माथे पर लगे 6 टांके
हादसे में सुमित के दाहिने हाथ की बाजू की हड्डी टूट गई, जबकि माथे पर गहरी चोट आने के कारण करीब 6 टांके लगाने पड़े। घायल अवस्था में वह करीब 3 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक के साथ-साथ चलता हुआ लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। एक घंटे बाद पहुंचा स्टेशन, अस्पताल में भर्ती
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जब सुमित लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।
सुमित ने बताया कि वह बिहार के घगरिया का रहने वाला है। उसके दोस्त भी शहर में रहते हैं। घटना के बाद उसने उन्हें घटना का जानकारी दी। उसने कहा कि पहली बार उसके साथ इस तरह की घटना हुई है। GRP और RPF की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घायल सुमित ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि रेलवे ट्रैक और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए तो ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है। पुलिस की गश्त ना होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है। इस घटना के बाद यात्रियों में भी दहशत का माहौल है। लोगों ने जीआरपी और आरपीएफ से रेलवे लाइन के आसपास सक्रिय ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *