कपूरथला में 5-दिवसीय खेल मेला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेले: संत सीचेवाल ने दिया युवाओं को खेलों से जुड़ने व नशे से दूर रहने का संदेश – Kapurthala News
संत अवतार सिंह जी की सालाना बरसी के अवसर पर कपूरथला के गाँव सीचेवाल में पांच दिवसीय खेल मेले का शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने इसका उद्घाटन करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मेले के पहले दिन हुए हॉकी मुकाबलों में तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी टीम की ओर से हिस्सा लिया। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य वरुण कुमार ने मिठापुर की टीम से खेला, जबकि तलबिंदर सिंह और गुरजोत सिंह ने भी सीचेवाल के एस्ट्रोटर्फ पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
जूनियर सीनियर की 16-16 टीमें भाग ले रहीं इस खेल मेले में पंजाब और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 जूनियर और 16 सीनियर हॉकी टीमें भाग ले रही हैं। इनमें नवांशहर, गुरदासपुर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा), जालंधर, मोगा, सारिन्ह, कपूरथला, पठानकोट और अमृतसर की टीमें शामिल हैं। हॉकी के फाइनल मुकाबले कल आयोजित किए जाएंगे। हाकी कुश्ती एथलेटिक्स सहित कई मुकाबले पांच दिवसीय इस मेले के दौरान हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले कराए जाएंगे। कल कुश्ती और रेसलिंग के मुकाबले होंगे, जिन्हें देखने के लिए खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
नशे के खिलाफ करेंगे प्रेरित खेल मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेलों की ओर प्रेरित करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए उत्साहित करना और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से इस पहल का हिस्सा बनने और पंजाब की खेल विरासत को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर संत सुखजीत सिंह, सुरजीत सिंह, योगा बूटा, मनजीत सिंह, मास्टर दिलबाग सिंह, सुलखन सिंह (सदस्य पंचायत), गुरतेज सिंह, बलविंदर सिंह सरोपलवाल, कोच दविंदर सिंह, दविंदर मल्ही, कुलविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, वरिंदर सिंह और धर्मिंदर सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। आयोजन की खास तस्वीरें
Source link

