आधी रात गुरूद्वारे में आग लगी: श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप जला; ग्रंथी हेमकुंड साहिब गए थे, सेवामुक्त SHO को सौंपा था जिम्मा – Fazilka News

आधी रात गुरूद्वारे में आग लगी:  श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप जला; ग्रंथी हेमकुंड साहिब गए थे, सेवामुक्त SHO को सौंपा था जिम्मा – Fazilka News




फाजिल्का के जलालाबाद के गुरुद्वारे में आग लगने से श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप जल गया। आग लगने की पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका पता चलते ही लोग वहां जमा हो गए। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। यह हादसा है या फिर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया, इसके बारे में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं, जिसके बाद पर पुलिस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। इस गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर गए थे, उनकी जगह पंजाब पुलिस से सेवामुक्त SHO को गुरुद्वारे की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। SGPC मेंबर बोले- ग्रंथी यात्रा पर गए थे
जानकारी के मुताबिक यह घटना गांव बारेके स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के फिरोजपुर के इंचार्ज भाई सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह पिछले चार-पांच दिनों से श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर गए हुए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त एसएचओ पंजाब सिंह गुरुद्वारा साहिब की देखरेख कर रहे थे। ताला लगाकर चले गए, 5 बजे आग की सूचना मिली
सुखविंदर सिंह ने आगे बताया कि बीती रात सुखासन करने के बाद गुरुद्वारा साहिब को ताला लगा दिया गया था। रविवार सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि गुरुद्वारा साहिब से धुआं निकल रहा है। जब ताला खोलकर देखा गया तो अंदर आग लगी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब का एक पावन स्वरूप अग्नि भेंट हो चुका था। पुलिस पहुंची, CCTV फुटेज कब्जे में लिए
इस मामले का पता चलते ही थाना सदर जलालाबाद के एसएचओ जुगराज सिंह और डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हो, उसके बारे में पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस बोली- शॉर्ट सर्किट लग रहा, जांच जारी
इस बारे में DSP गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि ग्रंथी के लिए लगे पंखों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद गुरुद्वारे के भीतर आग लग गई। हालांकि फिलहाल जांच की जा रही है, उसमें जो भी फैक्ट सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *