डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से टॉपर तय नहीं होंगे: पंजाब में सीएम मान ने दिए आदेश, टॉपर्स सम्मान समारोह में छात्रा ने उठाया सवाल – Chandigarh News
पंजाब में अब बोर्ड परीक्षाओं में समान अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जन्म तिथि के आधार पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय घोषित नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, समान अंक हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बराबर स्थान दिया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बोर्ड कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लिया। कार्यक्रम में अमृतसर जिले की एक छात्रा ने प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान इस व्यवस्था पर आपत्ति जताई। छात्रा ने बताया कि उनके जिले में तीन लड़कियों ने समान अंक प्राप्त कर टॉपर का स्थान हासिल किया है, लेकिन जन्म तिथि के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय घोषित कर दिया गया। इसके कारण केवल प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा को ही मुख्यमंत्री से सम्मानित होने का अवसर मिल रहा है। छात्रा की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत इस व्यवस्था में बदलाव करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में समान अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो और उन्हें समान सम्मान मिल सके।
Source link

