लुधियाना में ओवरडोज से युवक की मौत: बाथरुम में मिली लाश, 7 माह पहले पत्नी का भी हुआ था निधन,दो बच्चों का था पिता – Mullanpur Dakha News

लुधियाना में ओवरडोज से युवक की मौत:  बाथरुम में मिली लाश, 7 माह पहले पत्नी का भी हुआ था निधन,दो बच्चों का था पिता – Mullanpur Dakha News




लुधियाना के कस्बा मुल्लांपुर दाखा में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। मरने वाले युवक क नाम गुरचरण सिंह है। मृतक 32 वर्षीय है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान मौत के असल कारणों का पता चल सके। जानकारी मुताबिक मोहल्ला दीप नगर का गुरचरण सिंह रहने वाला था। गुरचरण सिंह के दो बच्चे है। जिनकी आयु 6 और 8 साल है। यह घटना परिवार के लिए दोहरी त्रासदी है, क्योंकि करीब सात माह पहले गुरचरण सिंह की पत्नी का भी निधन हो चुका था। बाथरुम में मिला शव मृतक के पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गुरचरण सिंह रात को दिहाड़ी पर काम करने गए थे और सुबह करीब 5:30 बजे घर लौटे। घर आने के बाद वह बाथरूम में चले गए। कुछ समय बाद जब परिवार के सदस्य उठे और उन्हें देखने गए, तो गुरचरण सिंह बाथरूम में मृत पाए गए। उनके पास एक सिरिंज भी मिली, जिससे नशे के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। परिवार ने आरोप लगाया है कि इलाके में ‘चिट्टा’ (नशीला पदार्थ) खुलेआम बिक रहा है और इसी नशे के कारण उनके बेटे की जान गई है। परिजनों ने प्रशासन से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में डीएसपी दाखा करण संधू ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। इस घटना ने एक बार फिर पंजाब में नशे की समस्या और इसके गंभीर दुष्प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *