बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी: लुधियाना में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस का ‘घोड़ा-रेहड़ा मार्च’ – Ludhiana News

बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी:  लुधियाना में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस का ‘घोड़ा-रेहड़ा मार्च’ – Ludhiana News




पंजाब में आसमान छूती महंगाई खासकर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य और जिला स्तर पर शुरू किए गए इस आंदोलन के तहत आज लुधियाना के सभी हलकों में जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से एक अनोखा महंगाई के खिलाफ घोड़ा-रेहड़ा मार्च निकाला जा रहा है कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि और बढ़ती बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। जनता पर पड़ते इस भारी आर्थिक बोझ के खिलाफ पार्टी ने ‘हमारा संघर्ष, हमारा संकल्प’ का नारा दिया है। पोस्टर और बैनरों पर अब बस बहुत हो चुकी महंगाई और जनता पर अत्याचार बंद करो, महंगाई कम करो जैसे नारों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता दोनों सरकारों की नीतियों को घेरने में जुटे है कांग्रेस हाईकमान और स्थानीय नेतृत्व ने लुधियाना के सभी हलकों के निवासियों,दुकानदारों और युवाओं से अपील की है कि वे अपने अधिकारों के लिए इस मार्च में शामिल हों। पार्टी का कहना है कि जब तक सरकारें तेल की कीमतों को कम कर आम जनता को राहत नहीं देतीं, तब तक सड़क से लेकर संसद तक यह संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। आज शाम होने वाले इस ‘घोड़ा-रेहड़ा मार्च’ को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *