मां बगलामुखी की कृपा से सिद्ध होते हैं भक्तों के कार्य, जीवन की बाधाएं होती हैं दूर: महंत प्रवीण – Ludhiana News

मां बगलामुखी की कृपा से सिद्ध होते हैं भक्तों के कार्य, जीवन की बाधाएं होती हैं दूर: महंत प्रवीण – Ludhiana News




भास्कर न्यूज | लुधियाना पक्खोवाल रोड स्थित सिंगला एनक्लेव के सिद्धपीठ मां बगलामुखी धाम में सर्व कार्य सिद्धि यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। महंत प्रवीण चौधरी के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक समागम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यज्ञ के दौरान भक्तों ने मां बगलामुखी के चरणों में बैठकर पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान एससी कमीशन पंजाब के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी और समाजसेवी अनमोल क्वात्रा ने भी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों को यज्ञ और अध्यात्म का महत्व समझाते हुए महंत प्रवीण चौधरी ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार विधि-विधान से किए गए यज्ञ और मंत्र जाप का जीवन में विशेष महत्व होता है। मां बगलामुखी की कृपा से भक्तों के सभी रुके हुए कार्य सिद्ध होते हैं। सेवकों द्वारा एक शाम मां बगलामुखी के नाम भजन संध्या भी आयोजित की गई। इसमें मां बगलामुखी धाम बड़ा प्यारा है जैसे सुमधुर भजनों का गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर धाम के सेवकों द्वारा मां बगलामुखी को दिव्य भोग अर्पित किया गया और इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मनप्रीत छतवाल, सुनील महाजन, रमन घई, जतिन्द्र सूद, मोहित सूद, सुधीर महाजन, गौरव कालिया, सुनील हांडा, जतिन सूद, संदीप सूद, तरुण चौधरी, सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग और सेवादार उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *