कपूरथला की फ्रूट मंडी में लगी आग: 7 दुकानें जलकर राख, फायर ब्रिगेड की 10 सदस्यीय टीम पहुंची: डेढ़ घंटे बाद पाया काबू – Kapurthala News

कपूरथला की फ्रूट मंडी में लगी आग:  7 दुकानें जलकर राख, फायर ब्रिगेड की 10 सदस्यीय टीम पहुंची: डेढ़ घंटे बाद पाया काबू – Kapurthala News




कपूरथला में सदर थाना के पास स्थित फ्रूट मंडी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इस दौरान मंडी की 7 अस्थायी दुकानें जलकर राख हो गईं और लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम और फायर ब्रिगेड विभाग की 10 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। मौके पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:07 बजे फ्रूट मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और फायर कर्मी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद आग पर पाया काबू फायर कर्मी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मंडी की सात दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *