संगरूर में साइकिल सवार से लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार: आईफोन और स्कूटी बरामद; मेहल गुरुद्वारा साहिब के पास से छीनी थी – Barnala News

संगरूर में साइकिल सवार से लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार:  आईफोन और स्कूटी बरामद; मेहल गुरुद्वारा साहिब के पास से छीनी थी – Barnala News




संगरूर जिले में पुलिस ने साइकिल सवार से लूट के मामले में 2 आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया आईफोन, तीन अन्य मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता राज कुमार अपने साथियों के साथ सुबह संगरूर हाईवे पर साइकिल से सैर कर रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर और डंडों से हमला कर उनका आईफोन मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राज कुमार ने तुरंत थाना सदर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार की नंबर प्लेट के अंक स्पष्ट नहीं थे और आरोपी अज्ञात थे। एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की थाना सदर के एसएचओ अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संगरूर नवजोत ग्रेवाल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एसपी, डीएसपी रूरल दलवीर सिंह सिद्धू और एसएचओ अवतार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने लुटेरों को घेरकर पकड़ा पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में वारदात को सुलझा लिया। जांच के दौरान पुलिस ने हरमनप्रीत और प्रभजोत नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें भलवान चौकी के पास एक सूए के नजदीक घेरकर पकड़ लिया। मेहल गुरुद्वारा साहिब के पास से छीनी थी स्कूटी पूछताछ के दौरान आरोपियों से चार मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से एक शिकायतकर्ता राज कुमार का आईफोन था। इसके अलावा, पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद की, जो जांच में सामने आया कि सुबह के समय मेहल गुरुद्वारा साहिब के पास से छीनी गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *