पटियाला में टिवाणा ने संभाला जिप चेयरमैन का पदभार: AAP मंत्रियों ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, बोले- सत्ता से बाहर होने पर बौखलाई – Patiala News

पटियाला में टिवाणा ने संभाला जिप चेयरमैन का पदभार:  AAP मंत्रियों ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, बोले- सत्ता से बाहर होने पर बौखलाई – Patiala News




पटियाला में जिला परिषद के नवनियुक्त चेयरमैन गुरदेव सिंह टिवाणा ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल और पावर मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। समारोह में मंत्रियों ने दी बधाई, विकास की बात कही कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने इस मौके पर कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समितियां पंजाब के ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुरदेव सिंह टिवाणा के नेतृत्व में ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उर्जा मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने बताया कि आम आदमी पार्टी आम परिवारों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि गुरदेव सिंह टिवाणा ने संघर्ष और मेहनत के दम पर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसके चलते पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नगर निगम चुनाव में हुए हंगामे पर कांग्रेस पर साधा निशाना सोंध ने यह भी उल्लेख किया कि गुरदेव सिंह टिवाणा एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और समाज सेवा के जज्बे के दम पर गांव के लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। इस दौरान मंत्रियों ने नगर निगम चुनावों में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता से बाहर होने की बौखलाहट में इस तरह की राजनीति कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *