नीलगाय को बचाते सीमेंट से लदा ट्रक पलटा: अबोहर के सीतो रोड पर हादसा; चालक-परिचालक गंभीर घायल – Abohar News
अबोहर के सीतो रोड पर तड़के एक सीमेंट से लदा ट्रक नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। यह घटना सुबह करीब 4 बजे खैरपुर गांव के पास हुई। ट्रक सड़क पर अचानक आई नीलगाय को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा पलटा। झज्जर निवासी ट्रक चालक जयवीर और परिचालक हरि सिंह ने बताया कि वे झज्जर से सीमेंट लेकर अबोहर आ रहे थे। नीलगाय को बचाने के चक्कर में उनका ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। वे दोनों करीब 20 मिनट तक ट्रक में फंसे रहे, जिन्हें वहां से गुजर रहे दो लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। सीमेंट के कट्टे भी पलटे हादसे में ट्रक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ और सीमेंट के कट्टे भी पलट गए। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। टीम ने बताया कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, जो राहत की बात है। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से निकाला ट्रक सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सपनजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों का इलाज करवाया और संबंधित थाने को सूचित किया। इसके बाद ट्रक को हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से सीधा करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
Source link

