पठानकोट में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग: सुजानपुर के बहेड़िया में आग से 3 मोटरसाइकिल जले, 15 परिवारों का सामान भी हुआ राख – Pathankot News
जिला पठानकोट के अधीन आते कस्बा सुजानपुर के गांव बहेड़िया में वीरवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच गाई, जब यहां बनी प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भयानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 12 से 15 प्रवासी परिवारों का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है और उनका सारा घरेलू सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त मजदूर काम पर गए हुए थे, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। काम पर गए थे मजदूर, पीछे से मची तबाही मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह के समय हुई। रोज़ाना की तरह सभी प्रवासी मजदूर सुबह-सुबह अपने-अपने काम पर मजदूरी करने के लिए निकल चुके थे और झुग्गियां खाली थीं। इसी बीच अचानक एक झुग्गी से तेज धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
देखते ही देखते सूखी लकड़ियों और तिरपाल से बनी अन्य झुग्गियों ने भी आग पकड़ ली। हवा के रुख के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया।
देखते ही देखते सब हुआ राख जैसे ही खेतों और आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली, वे बदहवास होकर तुरंत मौके की ओर दौड़े। जब तक वे पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
काफी मशक्कत और कड़ी जद्दोजहद के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तबाही का मंजर सामने आ चुका था। मेहनत की गाढ़ी कमाई और 3 मोटरसाइकिलें भी खाक रोते-बिलखते प्रभावित मजदूरों ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और यहाँ सुजानपुर के बहेड़िया गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। पीड़ितों ने रुंधे गले से बताया कि इस अग्निकांड में उनका कुछ भी नहीं बचा।
झुग्गियों में रखा राशन (खाने-पीने का सामान), कपड़े, बर्तन, गहने और मजदूरी कर जोड़ी गई नकदी सब कुछ जल गया। इसके अलावा, मजदूरों की आवाजाही का एकमात्र साधन रहीं 3 मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जलकर लोहे का ढांचा बन गईं। पीड़ित परिवारों ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार हादसे के बाद खुले आसमान के नीचे आए इन गरीब परिवारों के सामने अब रोटी और छत का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सुजानपुर के इस क्षेत्र में हर तरफ बेबसी का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने रोते हुए जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे अपने बच्चों के लिए भोजन का प्रबंध कर सकें और अपना जीवन फिर से शुरू करने के लिए सिर छुपाने की जगह बना सकें। आग लगने के कारणों पर सस्पेंस फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी। आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य लापरवाही के कारण हो सकता है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रही है।
Source link

