पंजाब की ट्राइडेंट को ग्लोबल एक्सपोर्ट में गोल्ड मेडल मिला: केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुंबई में टेक्सप्रोसिल अवार्ड्स में सम्मानित किया – Barnala News

पंजाब की ट्राइडेंट को ग्लोबल एक्सपोर्ट में गोल्ड मेडल मिला:  केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुंबई में टेक्सप्रोसिल अवार्ड्स में सम्मानित किया – Barnala News




टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ट्राइडेंट लिमिटेड को मुंबई में आयोजित ‘टेक्सप्रोसिल एक्सपोर्ट अवार्ड्स 2023-24’ में ग्लोबल एक्सपोर्ट कैटेगरी में ‘गोल्ड ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस समारोह में ट्राइडेंट लिमिटेड को यह सम्मान प्रदान किया। कंपनी को यह गौरव भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्ट सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। इस उपलब्धि पर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस, पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 2023-24 के लिए ग्लोबल कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट्स में गोल्ड ट्रॉफी मिलना कंपनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जोर दिया कि यह सम्मान वैश्विक स्तर पर भारतीय टेक्सटाइल क्षेत्र की बढ़ती शक्ति और इसमें ट्राइडेंट के योगदान को दर्शाता है। गुप्ता ने बताया कि बेहतर गुणवत्ता, नवाचार और निरंतर विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता ही इस सफलता का मूल कारण है। यह प्रयास दुनिया भर में देश की पहचान मजबूत कर ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में सहायक है। 21 साल में मिले कंपनी को 30 पुरस्कार यह उल्लेखनीय है कि ट्राइडेंट लिमिटेड को 2005 से अब तक एक्सपोर्ट के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। कंपनी को लगातार 19वें वर्ष टेक्सप्रोसिल द्वारा सम्मानित किया गया है, जो उसके मजबूत और विश्वसनीय एक्सपोर्ट व्यवसाय को प्रमाणित करता है। कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (टेक्सप्रोसिल) की स्थापना भारत सरकार ने 1954 में की थी। यह संस्था कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने और भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का कार्य करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *