बठिंडा सर्किट हाउस के पास भाजपा का धरना: निगम चुनाव में धक्केशाही के विरोध में प्रदर्शन; सरकार-पुलिस के खिलाफ जताया रोष – Bathinda News
बठिंडा में हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव के दौरान कथित धक्केशाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वीरवार को प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस के पास आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ धरना दिया। भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने आरोप लगाया कि चुनाव वाले दिन शाम को उन पर हमला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आप के स्थानीय नेता मेहता के इशारे पर उनके, उनके बेटे और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी और मेहता के इशारे पर हुई गुंडागर्दी इस मौके पर सिंगला ने आगे कहा कि अगर बठिंडा में कानून व्यवस्था सुधारनी है, तो गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह गुंडागर्दी एसएसपी और मेहता के इशारे पर हुई है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं ने आप सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। भाजपा प्रवक्ताओं ने धरने को संबोधित करते हुए बठिंडा के एसएसपी को बदलने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला पूरी तरह गलत है। उनकी मांग है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया था, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
Source link

