तरनतारन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला: 4-5 दिन से क्षेत्र में परेशान हालत में घूम रहा था, जानकारी होने पर 9914782168 पर दें सूचना – tarn-taran News
तरनतारन के थाना सदर पट्टी के अंतर्गत गाँव कोटबुड्डा की अनाज मंडी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल पट्टी की मॉर्चरी में रखवाया है। पुलिस पोस्ट साबरा के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह पन्नू ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें गाँव डुमनीवाला के पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह ने इस घटना की सूचना दी थी। एएसआई पन्नू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पूछताछ में सामने आया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। वह चार-पांच दिनों से कोटबुड्डा गाँव के आसपास घूम रहा था। उसकी मौत अचानक हुई। एएसआई गुरपाल सिंह पन्नू ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल पट्टी की मॉर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे 9914782168 या 94642-25282 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link

