तरनतारन में युवक पर हमला, सिर में लगी गोली: काम से कहीं जा रहा था, रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, हालत नाजुक – tarn-taran News

तरनतारन में युवक पर हमला, सिर में लगी गोली:  काम से कहीं जा रहा था, रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, हालत नाजुक – tarn-taran News




पंजाब के तरनतारन जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों द्वारा एक युवक पर सरेआम फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में युवक के सिर में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पट्टी से तरनतारन आते समय रास्ते में घेरा मृतक की पहचान विशाल सिंह पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विशाल सिंह किसी काम के सिलसिले में पट्टी से तरनतारन की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उसे रोक लिया और उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे विशाल के सिर में जा लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया और हमलावर फरार हो गए। पहले मिली झगड़े की खबर, फिर पता चली गोली लगने की बात घटना की सूचना मिलते ही विशाल के परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें शुरुआत में सिर्फ यह सूचना मिली थी कि विशाल का किसी के साथ झगड़ा हुआ है। लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि विशाल के सिर में गोली मारी गई है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश थी या नहीं, इस बारे में उन्हें अभी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन वे पुलिस प्रशासन से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
जांच के लिए अमृतसर पहुंची पुलिस टीम: वारदात की गंभीरता को देखते हुए सिटी तरनतारन के एसएचओ (SHO) इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। एसएचओ ने कहा, “युवक का इलाज अमृतसर के अस्पताल में चल रहा है। मामले की तह तक जाने और घायल के बयान दर्ज करने के लिए एक विशेष पुलिस टीम को अमृतसर भेजा गया है।” पुलिस का दावा है कि आसपास के रूट के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को बेनकाब कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *