पठानकोट में 200 ग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर अरेस्ट: पुलिस-अमृतसर ANTF का एक्शन; बाइक, ड्रग मनी और 2 आईफोन बरामद – Pathankot News

पठानकोट में 200 ग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर अरेस्ट:  पुलिस-अमृतसर ANTF का एक्शन; बाइक, ड्रग मनी और 2 आईफोन बरामद – Pathankot News



पठानकोट पुलिस और अमृतसर ANTF की दबिश।

बार्डर रेंज अमृतसर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से पठानकोट पुलिस के साथ मिशन रोड पर जाल बिछाकर 3 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 200 ग्राम हेरोइन, बाइक, ड्रग मनी और 2 आईफोन बरामद किए गए हैं।

.

आरोपियों की पहचान मोहल्ला ईसा नगर निवासी पारस उर्फ आकाश, देवनगर लमीनी निवासी ऐलकस उर्फ ऐडी और मनवाल निवासी सचिन के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना जानकारी के अनुसार एएसआई केवल सिंह चुनाव ड्यूटी के संबंध में पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त और चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुख्य अफसर के माध्यम से सूचना मिली कि अमृतसर बॉर्डर रेंज की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम भी मिशन रोड पर मौजूद है।

इसी बीच मुखबिर ने पुख्ता जानकारी दी कि हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करने वाले 3 युवक मोटरसाइकिल पर लमीनी के पास ग्राहकों की तलाश में खड़े हैं। एएसआई ने अफसरों को सूचित किया और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम के साथ मिलकर देव नगर में जाल बिछा दिया।

पुलिस को आरोपियों ने किया देख भागने का प्रयास पुलिस टीम को देखते ही मोटरसाइकिल के पास खड़े तीनों युवकों ने घबराकर पास के एक घर के गेट के अंदर भागने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक ने अपनी जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफा निकाला और उसे गेट के पास खड़े एक केंटर वाहन के पीछे फेंक दिया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।

डीएसपी की मौजूदगी में हुई तलाशी आरोपियों को पकड़ने के बाद डीएसपी सिटी जगदीश राज मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में जब जमीन पर फेंके गए लिफाफे को उठाकर जांचा गया, तो उसमें से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों से 200 ग्राम हेरोइन, काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल, फोन 2 आईफोन और 400 रुपये बरामद किए गए।

बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस पठानकोट पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे नशे की यह खेप कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में आगे की जांच से बड़े नशा तस्करों के नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *