जालंधर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: आसपास के इलाकों में मची अफरातफरी; दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू – Jalandhar News
जालंधर के लम्मा पिंड के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया, जिससे केमिकल फैक्ट्री में कोई बड़ा विस्फोट या भारी नुकसान होने से टल गया। फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी थी। इससे आसपास की फैक्ट्रियों और लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां स्थिति की संवेदनशीलता को समझते हुए दमकल विभाग ने एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी। हालांकि, मामला केमिकल फैक्ट्री से जुड़ा होने के कारण खतरे की आशंका बढ़ गई थी, जिसे देखते हुए बैकअप के तौर पर 3 और दमकल की गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर तैनात किया गया। बड़ा नुकसान होने से बचा दमकल विभाग की कार्रवाई का ही नतीजा रहा कि समय रहते स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, सतर्कता और सही रणनीति के कारण एक बड़ी जन-धन की हानि होने से बचाव हो गया है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, और यह भी देखा जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा था या नहीं।
Source link
